
बिलासपुर (24 एच एन बी सी) :-
इंदौर और नीमच में मुर्गी से जुड़े नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन और गुना जिलों से भेजे गए कौओं के सैंपल भी पॉजिटिव
भोपाल (Bhopal) . प्रदेश में बर्ड फ्लू का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. गुरुवार (Thursday) को इंदौर (Indore) और नीमच में मुर्गी से जुड़े नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई. ये सैंपल चिकन की दुकानों से लिए गए थे.प्रदेश में अभी तक इंदौर, मंदसौर और आगर मालवा जिलों से भेजे गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी, लेकिन गुरुवार को आई रिपोर्ट में नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन और गुना (guna) जिलों से भेजे गए कौओं के सैंपल भी पॉजिटिव आ गए हैं.इन जिलों से मृत कौओं के सैंपल भोपाल स्थित लैब में भेजे गए थे. इस तरह अब राज्य के कुल 9 जिलों में मृत पाए गए कौओं में बर्ड फ्लू पाया गया है.
मुख्यमंत्री की आपात बैठक के बाद इंदौर और नीमच में दुकानों से सेंपल लिए गए, जिसमें दो मामलों में मुर्गों में बर्ड फ्लू पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई है. इसके बाद पशुपालन विभाग नीमच और इंदौर जिलों में चिन्हित स्थान से एक किलोमीटर के दायरे में स्थित चिकन मार्केट को 7 दिन के लिए बंद किए जाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा पोल्ट्री फार्म, जलाशयों के आसपास से पोल्ट्री एवं प्रवासी पक्षियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजने को कहा गया है.
सिर्फ मध्य प्रदेश में ही बर्ड फ्लू का असर नहीं दिखा है, बल्कि देश में कई ऐसे राज्य हैं जहां अलर्ट जारी कर दिया गया है. केरल , राजस्थान, गुजरात , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों में अबतक बर्ड फ्लू से संबंधित मामले सामने आ चुके हैं.
यूपी के सोनभद्र में दस्तक बर्ड फ्लू ने उत्तर प्रदेश में कानपुर के बाद सोनभद्र में दस्तक दे दी है. कानपुर चिड़ियाघर में 4 पक्षियों की मौत के बाद अब सोनभद्र जिले में 9 कौओं के मरने की खबर सामने आई है. कौओं की मौत की खबर सामने आने के बाद पशु चिकित्सा महकमा जांच में जुट गया है.
जिले मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कौओं का सैंपल भोपाल के सेंटर में जांच के लिए भेजा जाएगा. गुरुवार को गुजरात में जारी अलर्ट के बीच मेहसाणा जिले में चार कौवे मृत पाए गए. इनके भी सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं.
कोरोना से ज्यादा खतरनाक?
बर्ड फ्लू यानी एवियन इंफ्लूएंजा बेहद संक्रामक और कोरोना की तुलना में ज्यादा घातक है. इंफ्लूएंजा के 11 वायरस हैं जो इंसानों को संक्रमित करते हैं. लेकिन इनमें से सिर्फ पांच ऐसे हैं जो इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं. ये हैं- ये हैं- H5N1, H7N3, H7N7, H7N9 और H9N2. बर्ड फ्लू पक्षियों के जरिए ही इंसानों में फैलता है. इन वायरसों को HPAI (Highly Pathogenic Avian Influenza) कहा जाता है. इनमें सबसे ज्यादा खतरनाक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस है.