
जांजगीर (24 एच एन बी सी) :-
जिला जांजगीर में वैध कालोनियों की संख्या बेहद कम है । निजी क्षेत्र में तो ना के बराबर अभी हाल ही में बाराद्वार बस स्टैंड शक्ति के पास अवैध प्लाटिंग का खेल शुरू हुआ है। यहां पर कांटा तार भी घेरा जा रहा है। आसपास के लोगों की बात पर भरोसा करें तो हरे भरे पेड़ों को भी काटा गया है। असल में जिला बनने के बाद से ही जिला जांजगीर में जिला मुख्यालय के साथ ही नगर पंचायत क्षेत्रों में भी तेजी से अवैध प्लाटिंग का धंधा जोर पकड़ने लगा। कुछ भूमाफिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है , और कुछ अवैध धंधे वाले तो विधायक प्रतिनिधि होने तक का दावा करते हैं। बाराद्वार बस स्टैंड के पास जो अवैध प्लाटिंग आकार ले रही है उसके पीछे भी एक विधायक प्रतिनिधि का हाथ होने की बात कही जाती है। इस अवैध प्लाटिंग के विषय में जब हमने नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारी श्री देवांगन से मोबाइल पर बात करना चाहिए और उनके इस नंबर पर जो कि यह है 844 825 8248 में एक से अधिक बार संपर्क करना चाहा पर अधिकारी के द्वारा नंबर काट दिया गया। इस कारण उनका वक्तव्य नहीं मिला।