24 HNBC News
मीडिया पास होते हुए भी नहीं दिया गया प्रवेश सेलर गौठान कार्यक्रम कवर करने गए पत्रकारों की पुलिस से हुई हुज्जत बाजी
Monday, 04 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर (24 एच एन बी सी ) :-

               राज्य के मुखिया का दौरा हो और मीडिया में सब कुछ पारदर्शिता के साथ आए यह बात कोई प्रशासन नहीं चाहता खबरों को मैनेज करना रुकवाना अब प्रशासनिक अधिकारी भी सीख गए हैं । कई जगह तो डंडे के जोर पर पत्रकारों की आवाजाही को ही नियंत्रित कर लिया जाता है । इस मामले में कांग्रेस भाजपा कोई फर्क नहीं पड़ता कल 4 जनवरी को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल बेलतरा विधानसभा क्षेत्र स्थित सेलर गौठान गए थे। प्रशासन ने इस बार मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को कवर करने के लिए मीडिया पास जारी किया था । इस पास पर बिलासपुर एसडीएम के हस्ताक्षर थे साथ ही उन स्थानों का उल्लेख था । जहां पर मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम था। 4 तारीख को सुबह मुख्यमंत्री को सेलर गौठान पहुंचना था।  इतनी देर गौठान के भीतर मुख्यमंत्री रहे पत्रकारों को अंदर नहीं जाने दिया गया दौरा कार्यक्रम को कवर करने वाले पत्रकारों ने बताया कि जब उन्होंने अंदर क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है इस बात का मुद्दा जनसंपर्क अधिकारी के सामने रखा तो अधिकारी ने कहा कि मुझे नहीं पता ऐसा कहते हैं, पुलिस अधिकारी की ओर से मनाही है गेट पर ड्यूटी कर रहे कोतवाली थाना क्षेत्र के टीआई से जब पत्रकार ने पूछा कि जब पास दिए हो तो अंदर भी जाने दो वाद विवाद के बीच एक टीआई ने कहा कि माइक वन ने मना किया है। अंदर जाने नहीं देने पर पत्रकारों का आक्रोश बड़ा यहां तक की कुछ पत्रकार गेट पर ही धरना देने के मूड में थे। पत्रकारों की नाराजगी की बात अंदर भी बताई गई विलंब से ही सही पत्रकारों को अंदर जाने दिया गया। किंतु जब तक दौरा समाप्त हो गया था। इस दौरान एक से अधिक अधिकारी इस बात के लिए सक्रिय रहे की पत्रकार नारेबाजी पर उतारू ना हो जाएं यह बात समझ से परे है की सेलर गौठान जिसे आदर्श बताया जा रहा है। में छुपाने लायक कौन सी बात है और पत्रकारों को जब कार्यक्रम कवर करने पास दिया गया है तो उस पास को वहीं जिला प्रशासन औचित्य हीन क्यों बना देता है।