
HNBC - देवभोग। कमार आदिवासियों की 30 एकड़ काबिज जमीन को अपने रिश्तेदारों के नाम करवाना भाजपा नेता को महंगा पड़ा। मैनपुर थाने में दो जनवरी को पुलिस ने भाजपा नेता दिलीप साहू की पत्नी भूमिका साहू, भाभी संध्या साहू, बड़े भाई महेंद्र साहू व पटवारी पीके कोमर्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि मैनपुर निवासी भोला जगत ने मामले की शिकायत की थी। मैनपुर तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर मामले में चारों आरोपितों के खिलाफ आइपीसी की धाराएं 420, 467, 468, 471 के तहत मामला पंजीबद्घ किया गया है। जानकारी के अनुसार उस समय सरकार भाजपा की थी। ऐसे में राजस्व अमला से सांठगांठ कर छोटे गोबरा व छिंदौला के 30 एकड़ जमीन को गलत तरीके से पटवारी से साठगांठ कर नेता ने परिवार के तीन सदस्यों के नाम 10-10 एकड़ करवा लिया। शिकायत की जांच में इसकी पुष्टि भी हो गई।