24 HNBC News
आईएएस के सरकारी बंगले से सायकिल हुई चोरी
Sunday, 03 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

जबलपुर, HNBC -  साइकिल चुराने के लिए एक चोर आइएएस अधिकारी के बंगले में जा घुसा। उसने बड़े आराम से बंगले का गेट खोला। बंगले के भीतर घुसा और गैरेज में रखी साइकिल ले उड़ा। इस घटना से कटंगा कॉलोनी में तरह—तरह की चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार आइएएस अधिकारी जिले में अपर कलेक्टर हैं। जो कटंगा स्थित शासकीय आवास में परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। घटना 31 दिसंबर-1 जनवरी दरम्यानी रात की है। बंगले में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई जिसके फुटेज के आधार पर साइकिल चोर की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिले में पदस्थ एक अपर कलेक्टर (आइएएस अधिकारी) का शासकीय आवास कटंगा में है। घटना की रात एक अज्ञात व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर बंगले के बाहर पहुंचा। उसने गेट के बाहर अपनी साइकिल खड़ी कर दी। जिसके बाद बड़े इतमिनान से गेट खोला और बंगले में जा घुसा। दोनों चके में नहीं थी हवा: गेट खोलकर आइएएस अधिकारी के बंगले में घुसा कुछ देर बाद साइकिल लेकर बाहर निकला। उसने अपनी साइकिल जहां खड़ी की थी उसे वहीं छोड़ दी और बंगले से चुराई साइकिल पर सवार होकर वह जाने लगा। तभी उसे पता चला कि साइकिल के दोनों चकों में हवा नहीं है। जिसके बाद वह साइकिल को पैदल लेकर वहां से चला गया।