
नई दिल्ली (24 एचएनबीसी) । सीबीआई ने शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड और अन्य के खिलाफ 3 हजार 269 करोड़ रुपए कर बैंक धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले में तलाशी अभियान भी चलाया है। सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायेक्टर और डायरेक्टर को आरोपी बनाया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व वाले 10 बैंकों के एक समूह से 3,269 करोड़ रुपये की काथित धोखाधड़ी करने को लेकर दिल्ली स्थित शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर केवल कृष्ण कुमार, निदेशक सिद्धार्थ कुमार और सुनंदा कुमार को आरोपी बनाया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई को की गई शिकायत के अनुसार वित्त वर्ष 2015-16 के ऑडिट के समय शक्ति भोग फूड्स लिमिटेड ने कीटों की वजह से 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान का हवाला दिया था और कंपनी को उसकी वजह से भारी नुकसान होने की बात कही थी। इसके अलावा यह भी कहा गया कि उत्पाद को उसके बाद बेहद कम दाम पर बेचना पड़ गया।