24 HNBC News
24hnbc पीएनबी कार्यालय में लगी आग नियम की अनदेखी कर बनी है इमारत
Thursday, 31 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

बिलासपुर।( 24 एच एन बी सी) । रिंग रोड नंबर 2 स्थित पीएनबी के मंडल कार्यालय में 31 दिसंबर की देर रात्रि आग लग गई सुबह-सुबह लोगों ने इस बिल्डिंग से धुआं निकलते देखा । जिस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आकर काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया । भवन चार मंजिला है और यह भारती पमनानी के नाम से बताया जाता है, भवन को बाहर से देखने पर ही लगता है कि इमारत में नेशनल बिल्डिंग कोड का पालन नहीं हुआ है। बेसमेंट पार्किंग बनाने के बाद प्लाट में खुली जगह कहीं से भी नहीं छोड़ी गई है एक के बाद एक चार इमारत के बीच कोई स्थान नहीं है जिस बिल्डिंग में आग लगी उसके बाजू का प्लाट खाली है जहां से जेसीबी ने घुसकर अग्नि बुझाने के पहले भवन की पीछे की दीवार को तोड़ा तब कहीं जाकर अग्निशमन के कर्मचारी अंदर घुस सके। नगर निगम शहर में होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं के बाद भी सबक नहीं लेता इसके पूर्व ऐसे ही भीषण अग्नि दुर्घटना पुराना बस स्टैंड भारत होजरी में हुई थी उस समय भी नगर निगम आयुक्त ने बड़े-बड़े दावे किए थे और बाद में वह सब दावे कपूर के माफीक उड़ गए । निगम के भवन शाखा अधिकारी पैसा ले लेकर नियम विरुद्ध निर्माण कार्य होने देते हैं और किसी भी दुर्घटना के बाद इन अधिकारियों का उत्तरदायित्व तय नहीं किया जाता बी ग्रेड सिटी में स्मार्ट सिटी घोषित होने के बाद गौरव पथ जैसे मार्गों पर भी नक्शा पास करने के पूर्व किसी भी तरीके के नियमों की परवाह नहीं की जाती यही कारण है कि निगम अधिकारियों की तरक्की तो हो रही है लेकिन निगम का खजाना खाली है।