24 HNBC News
24hnbc विज्ञापन के तथ्य को स्वयं ही झूठ मानते हैं सेल संचालक
Thursday, 31 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर (24 एच एन बी सी )। शहर में लगने वाली तमाम सेल ग्राहकों को सच नहीं बताती हैं उल्टा झूठ फैला कर अपने दरवाजे तक ग्राहक को बुलाना कहां से ईमानदारी भरा व्यवसाय है। कोविड-19 ने कई कपड़ा फैक्ट्रियों का नुकसान किया है, किंतु सेल वाले इसकी बे सिर पैर की कहानी विज्ञापन में छाप कर यह बताते हैं कि कोविड के कारण रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री बर्बाद हो गई और मालिक स्वयं दिवालिया होने से बचाने के लिए पूरा माल आधे दामों पर बेच रहा है । जबकि कपड़े का जो दाम सेल वालों के पास 2 साल पहले था वह दाम आज भी है सेल के अंदर किसी भी कपड़े के क्वालिटी की कोई गारंटी नहीं होती। यहां तक कि कुछ सेल वाले तो अपने यहां बेचे हुए माल को बदलते भी नहीं है। शहर में ऐसे बहुत से स्थान हैं जहां पर साल भर किसी ना किसी नाम से सेल चलती रहती है सेल का संचालक भी एक ही आदमी होता है सिर्फ उसके बैनर बदलते हैं। अखबारों में बिना किसी उत्तरदायित्व के विज्ञापन छपता है और विज्ञापनों को पढ़कर ग्राहक सेल में जाता है । एक सेल संचालक ने बातचीत में माना कि विज्ञापन में छपने वाली कहानी का वास्तविक तथ्य कोई नहीं है। वह तो ग्राहक को बुलाने के लिए कहानी मात्र है। सेल में कहानी के अतिरिक्त और भी झूठ हैं टैक्स की निर्वात चोरी के साथ अब तो कूपन का खेल भी शुरू हो गया है। माल किसी का कूपन किसी का और कूपन की कोई भी सूचना संबंधित विभाग के पास नहीं दी जाती है। इस संदर्भ में जब अल्प बचत विभाग देख रहे एक प्रशासनिक अधिकारी से हमने बात की तो उन्होंने माना कि शहर में चलने वाली किसी भी कूपन की जानकारी उनके विभाग के पास नहीं   है  उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस विभाग का काम मिले एक माह हुआ है और अब वे इस विषय पर नजर रखेंगी।