24 HNBC News
24hnbc पूरक परीक्षा का परिणाम आज घोषित
Tuesday, 29 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

बिलासपुर (24 एच एन बी सी ) । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी तथा हायर सेकेंडरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा का परिणाम आज 30 दिसंबर को घोषित कर दी गई, परीक्षा का परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। (www.cgbse.nic.in) 

     छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार हायर सेकेंडरी पूरक परीक्षा 2020 कुल 36 हजार 869 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, उनमें 36 हजार 758 परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित किए गए हैं। घोषित परिणामों में से कुल 27 हजार 704 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जो कुल परीक्षार्थियों का 75.36 प्रतिशत है । उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 4342 छात्र प्रथम श्रेणी, 22 हजार 165 द्वितीय श्रेणी, व 1196 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए । इसी तरह हायर सेकेंडरी व्यावसायिक पूरक परीक्षा 2020 में 87 परीक्षार्थी शामिल हुए उनमें 86 परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित किया गया कुल घोषित परिणाम में 72 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जोकि परिणाम 83.72 प्रतिशत है।