24 HNBC News
24hnbc चौधरी के प्रस्ताव पर तेजस्वी की प्रक्रिया कहां की नीतीश कुमार तय करें की उन्हें क्या करना है
Tuesday, 29 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

पटना। राजद ( RJD ) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर उदय नारायण चौधरी ( Former Speaker Uday Narayan Chaudhary ) के प्रस्ताव को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) ने उनका व्यक्तिगत बयान बताया है। साथ ही तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि भाजपा ( BJP ) और जदयू ( JDU ) के बीच कभी कोई गठबंधन ( Alliance ) था ही नहीं। बल्कि यह एक समझौता था। भाजपा को नीतीश कुमार ने बिहार में फलने-फूलने का मौका दिया, अब उनको क्या करना है, नहीं करना है वो खुद तय करें।

इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जनादेश का अपमान कर खुद महागठबंधन से भागे थे, अब वो भाजपा के सामने नतमस्तक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पर दबाव बनाने के लिए नीतीश कुमार ने अध्यक्ष का पद छोड़ा क्योंकि जो इंसान सीएए-एनआरसी ( CAA-NRC ), कृषि कानूनों ( Agriculture act ), तीन तलाक ( Triple Talaq ) का समर्थन कर चुका है, वो लव जिहाद ( Love Jihad ) के मुद्दे पर अलग दिखने की कोशिश कर रहा है। भाजपा और जदयू के बीच कभी कोई गठबंधन था ही नहीं बल्कि ये एक समझौता था।

 

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि अगर नीतीश कुमार एनडीए छोड़ते हैं और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को बिहार का मुख्यमंत्री बनाते हैं तो विपक्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का प्रयास करेगा।

उदय नारायण चौधरी ने कहा, 'बिहार के सियासी घटनाक्रम पर आरजेडी बारीकी से नजर रख रही है। एक बात तो पूरी तरह स्पष्ट है कि बिहार में भाजपा सीएम नीतीश कुमार और गठबंधन दोनों पर अपना अधिकार जमा रही है।' गौरतलब है कि बिहार में भाजपा और जेडीयू के बीज खटास के संकेत उस वक्त मिले, जब अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गए।