24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Tuesday, 29 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 30 द‍िसंबर : राहुकाल के साथ अमृत काल, जानें आज का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति पौष 09 शक संवत 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा बुधवार विक्रम संवत 2077। सौर पौष मास प्रविष्टे 16, जमादि उल्लावल 14, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 दिसंबर सन् 2020 ई०। सूर्यउत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु:।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि प्रातः 08 बजकर 58 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, आर्द्रा नक्षत्र सायं 06 बजकर 55 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।

ब्रह्म योग अपराह्न 03 बजकर 43 मिनट तक ऐंद्र योग का आरंभ, बव करण प्रातः 08 बजकर 58 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 30 दिसंबर: सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर

सूर्यास्त का समय दिल्ली 30 दिसंबर: शाम 05 बजकर 34 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 48 मिनट तक। अमृत काल सुबह 08 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

आज के उपाय : गणपति स्तोत्र का पाठ कीजिए, सौंफ खाकर शुभ काम के लए घर से निकलें।