24 HNBC News
24hnbc आश्वासन के बाद पटवारी हड़ताल स्थगित
Monday, 28 Dec 2020 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

 

बिलासपुर (24 एच एन बी सी)। प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है । अपनी मांगो के सम्बन्ध में पटवारी संघ द्वारा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से चर्चा के बाद मंत्री द्वारा मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिए जाने के उपरांत प्रदेश पटवारी संघ ने हड़ताल स्थगित कर कल 28 दिसम्बर से काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया है । पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार वर्मा ने हड़ताल स्थगित करने की लिखित जानकारी राजस्व मंत्री को भेजा है ।