24 HNBC News
24hnbc आउट होने के बाद रहने ने कुछ किया ऐसा दिल जीत लिया
Sunday, 27 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) के तीसरे दिन कप्तान अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) रन आउट होकर पवेलियन लौटे. रहाणे एमसीजी में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की गलती से रन आउट हुए, लेकिन इसके बाद उन्होंने मैदान पर जडेजा को सांत्वना देते हुए बड़ा दिल दिखाया. रहाणे के इस जेस्चर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. अपनी गलती से रहाणे के रन आउट होने के बाद जब जडेजा के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी तो कप्तान ने उनके पास जाकर उन्हें सांत्वना दी. सोशल मीडिया पर रहाणे और जडेजा के इस लम्हे की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैन्स का दिल भी जीत रही हैं.