24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Sunday, 27 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 आज का पंचांग 28 द‍िसंबर : राहुकाल के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें आज का शुभ व अशुभ मुहूर्त. 

राष्ट्रीय मिति पौष 07 शक संवत 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी सोमवार विक्रम संवत 2077। सौर पौष मास प्रविष्टे 14, जमादि उल्लावल 12, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 दिसंबर सन् 2020 ई०। सूर्यउत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु:।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्दशी तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ, रोहिणी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 40 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ।

गर करण सायं 07 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 39 मिनट तक वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्ली 28 दिसंबर: सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्ली 28 दिसंबर: शाम 05 बजकर 32 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्तः

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 06 मिनट से 02 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 07 बजकर 13 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक। अमृत सिद्धि योग दोपहर 03 बजकर 40 मिनट से अगले दिन 07 बजकर 13 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। वर्ज्य काल रात्रि 09 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से 01 बजकर 25 मिनट तक इसके बाद 02 बजकर 48 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक।

आज के उपायः सोमवार को सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाने से भी हमारे सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान शिव को जल जरूर चढ़ाएं।