
बिलासपुर (24 एचएनबीसी) । जनपद पंचायत मस्तूरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाराघाट के सरपंच प्रदीप सोनी को मस्तूरी एसडीएम ने आखिरकार पद से हटाने के संबंध में नोटिस जारी कर दिया। यह नोटिस जेल अधीक्षक के मार्फत उस तक पहुंचाए जाना है, गौरतलब है कि 9 नवंबर को सरपंच 140 कोरेक्स बोतलों के साथ पकड़ा गया था। और तब से जेल में है जानकारी प्राप्त होने पर एसडीएम ने जनपद पंचायत सीईओ से प्रतिवेदन मंगवाया, नियमानुसार सीईओ ने थाने से जानकारी मंगवाया, और इसी क्रम में जानकारी एसडीएम मस्तूरी तक पहुंची। तब कहीं जाकर एसडीएम ने नियमानुसार सरपंच को नोटिस जारी किया है। किंतु यह बात समझ नहीं आती की जो जनप्रतिनिधि पुलिस के द्वारा माल सहित पकड़ाया जेल दाखिल हुआ महीनों से जेल में है। उसे हटाने के लिए इतनी लिखा पढ़ी की सरपंच का पक्ष जानने की जरूरत क्या है क्योंकि सरपंच के विरुद्ध जो धाराएं लगी है उनमें तो कई महीने तक उनकी जमानत नहीं होने वाली सरपंच एनडीपीएस एक्ट के अनुसार जेल दाखिल हुआ।