24 HNBC News
24hnbc 75 वर्षीय वृद्ध ने जमीन दलाल पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
Thursday, 24 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर ( 24 एच एन बी सी)। कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले दौलतराम वस्त्रकार उम्र 75 वर्ष का कहना है कि वे 25 सालों से जमीन दलाल रमेश साहू से लगातार प्रताड़ित होते हैं। 5 दिसंबर को सुबह 6 , 6:30 बजे जब वह अपने घर के सामने टहल रहा था तब उसेेे रमेश साहू जाति सूचक गालियां दी शिकायत में दौलतराम वस्त्रकार का कहना हैै की जमीन दलाल कई वर्षों से उससे व्यक्तिगत रंजिश रखते हैं । और जब मौका पाते हैं तो रमेश साहू और उसके भाई उसे अपमानित करते हैं। शिकायतकर्ता ने तीन गवाह का नाम भी दिया है जिन्होंने यह घटना होते देखी जानकारों का कहना हैै कि कोनी क्षेत्र मेंं जमीन के अफरा तफरी करने वालों के हौसले है और यहां ऐसी गुंडागर्दी आम है शिकायतकर्ता ने जिस जमीन दलाल के विरुद्ध शिकायत की है उसके विरुद्ध पूर्व मेंं भी शिकायत हो चुकी है।