
बिलासपुर ( 24 एच एन बी सी) बिलासपुर जिला पंचायत का वायरल हुआ एक ऑडियो इन दिनों व्हाट्सएप पर खूब शेयर किया जा रहा है ऐसा कहा जाता है कि एक या दो दिन पहले ही मस्तूरी क्षेत्र में एक कार्यक्रम हुआ था जिसमें ऑडियो वायरल करने वाला और ऑडियो पर जिसकी आवाज बताई जा रही है दोनों उपस्थित थे कार्यक्रम में कौन पहले पहले संबोधित करेगा और कौन बाद में इसे लेकर एक पक्ष नाराज हो गया और नाराजगी के कारण ही ऑडियो वायरल हुआ वायरल ऑडियो में जिला पंचायत के एक सदस्य पंचायत के एक अधिकारी को विज्ञापन विज्ञापन का भुगतान करने को कह रहे हैं और अधिकारी मना कर रहा है बताया जाता है कि वायरल ऑडियो में कांग्रेस के एक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी का नाम भी बार बार आया है कुल मिलाकर वायरल ऑडियो के कारण मस्तूरी क्षेत्र और कांग्रेस की राजनीति ने सक्रिय नेताओं का मर्यादा हीन व्यवहार नजर आता है मस्तूरी क्षेत्र के ही कुछ नेता इस ऑडियो पर यह कहते हैं कि ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए क्योंकि इनके कारण पार्टी की छवि धूमिल होती है। 24 एचएनबीसी ऐसे ऑडियो के सच्चे झूठे होने पर कोई दावा नहीं करती।