24hnbc फर्जी पद धारक, फर्जी पीएचडी कौन लेगा फर्जीवाड़े पर संज्ञान
Saturday, 28 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 29 नवंबर 2026।
हाल ही में बिलासपुर में राष्ट्र कवि उपाधि को लेकर बौद्धिक विवाद हुआ था और अब बिहार की एक संस्था के नाम पर बिलासपुर में तीन लोग क्रमशः कुलपति, कुलाधिपति, और रजिस्टर बन गए। निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के अंतर्गत निजी विश्वविद्यालय खुलते हैं पर थावे विद्यापीठ इसके अंतर्गत नहीं आते। पर बिलासपुर के एक सहायक प्राध्यापक जो सेवा निर्भित हुए हैं । कुलपति जो पहले विद्युत मंडल की कंपनी में नौकरी करते थे और रजिस्टर महोदय पत्रकारिता करते थे। इस तिकड़ी को एक संस्था के अंतर्गत वह भी अंतरराष्ट्रीय टैग लगाकर साहित्य, शैक्षणिक और सामाजिक विभूतियों का सम्मान, विमोचन और शुरू की महफिल सजाने का ज्ञान निश्चित ही अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लायर के दरबार से मिला है। पहले एक फाउंडेशन बनाया एक फाउंडेशन बनाया और बाद में उसी को ज्ञान शोध विद्यापीठ का नाम दे दिया। तुम मेरी पीठ खुजाओ मैं तुम्हारी पीठ को खुजाउगां की श्रेणी में एक कोचिंग से निजी विश्वविद्यालय का प्रवेश ठेका और अब एक शिक्षा बोर्ड का संयोजक इस काम में तिकड़ी की मदद करता है। आज जब स्कूल की छोटी कक्षाओं की फीस भी 2000 से ₹5000 प्रति माह है यदि 40-45 साल के कथित बुद्धिजीवियों को लाख ₹200000 में सम्मान और एचडी मिलने लगे तो क्या दिक्कत है। लोग दे रहे हैं, लोग ले रहे हैं पर असल बात है उस शासन व्यवस्था पर जो ऐसे ज्ञानियों को फर्जी पद धारण करने देती है। क्या जिले का कलेक्टर और अन्य अधिकारी कभी समय निकाल कर पूछेंगे कि कल तक जो व्यक्ति पत्रकार बनकर उनकी कॉन्फ्रेंस में आता था वह अचानक किसी विश्वविद्यालय का रजिस्टर कैसे बन गया या छत्तीसगढ़ सरकार के अधीन जो व्यक्ति सहायक प्राध्यापक था किसी विश्वविद्यालय का कुलपति कैसे बन गया और विद्युत मंडल की नौकरी करने वाला व्यक्ति कुलाधिपति कैसे बन गया इस तरह की बेईमानी के खिलाफ आंखें खोलनी चाहिए और शिकायत दर्ज करानी चाहिए आखिर कपटी लोग झूठे पद नाम लेकर बच्चों को कैसे छल सकते हैं।