24 HNBC News
24hnbc समाज ने अतिक्रमण हटाने के पीछे निगम पर लगाया राजनीति का आरोप
Thursday, 24 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर ( 24 एच एन बी सी)। अंधा बांटे रेवड़ी चिन्ह चिन्ह कर दे यह कहावत बिलासपुर नगर निगम पर लागू होती दिख रही है। अपने पराए का भेदभाव कर अतिक्रमण तोड़ने का आरोप बिलासपुर नगर निगम पर लग रहा है । नेहरू नगर के गणेश चौक के पास सड़क को चौड़ा करने के लिए एक तरफ अतिक्रमण को ज्यादा तोड़ा गया और दूसरी तरफ हाथ भी नहीं लगाया गया । मोहल्ला वासियों का आरोप है कि निगम यदि 60 फीट का रोड बनाना चाहता है तो हमारी ओर स्थापित गुरु घासीदास का प्रतीक चिन्ह स्मारक स्थल और स्कूल जहां पर प्रति वर्ष मेला लगता है बच जाएगा। किंतु निगम है कि 80 फीट लेना चाहता है और सड़क के दूसरी ओर 5 फीट भी अतिक्रमण नहीं तोड़ता यही कारण है कि प्रदर्शनकारी नगर निगम के भेदभाव के खिलाफ इस स्लोगन की तख्ती लेकर खड़े हैं। गरीबी को हटाओ गरीबों को नहीं बेशर्म सरकार कुछ तो शर्म करो मोहल्ले वासियों का कहना है कि पूरा मामला सामाजिक पहुंच का है रसूखदार लोग हमको शहर के बीचो-बीच से निकालकर बिरकोना यहां से कई किलोमीटर दूर स्थापित करना चाहते हैं और नगर निगम की योजना तो केवल ढाल है।