24 HNBC News
इन्हें समाज मानता था बुद्धिजीवी डॉक्टर, वकील, संपादक तीनों हुए ठगी के शिकार
Thursday, 26 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 27 नवंबर 2026। 
भारतीय समाज में डॉक्टर और वकील को शार्फ माइंड माना जाता है और इसी श्रेणी में संपादकों को भी रखा जाता है पर जब इस तीन वर्ग के लोग ठगी का शिकार होते हैं तो सूचनाओं इनका नाम छिपा लेती है ज्यादा उदाहरण देने से अच्छा है कि हम उदाहरण तीन रखेंगे पर चर्चा विस्तार से करेंगे। 
आज ही के अखबारों में बिलासपुर शहर के दो चिकित्सक अपने-अपने बेटों को मेडिकल की स्नातकोत्तर परीक्षा में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार हुए ऐसा समाचार है। एक चिकित्सक महोदय एक करोड़ 28 लाख से और एक चिकित्सा एक करोड़ 45 लाख से कुछ दिन पूर्व उच्च न्यायालय के एक अधिवक्ता ने भी चकरभाटा थाने में बड़ी धनराशि 80 लख रुपए से अधिक से ठगे जाने की शिकायत की थी ठग ने उन्हें महिला बैंकर अस्पताल खोलने का शब्द बाग दिखाई और ठग लिया। इसी तरह एक दैनिक अखबार के संपादक महोदय अपनी बेटी को एमबीबीएस करना चाहते थे और 50 लाख से अधिक की रकम से ठगाए।
इन चारों मामलों में ठगी का बिंदु चिकित्सा पैसा है अर्थात इस क्षेत्र में प्रवीण होने के बाद व्यापक कमाई का मौका है इसलिए लोग पैसा देने तैयार हैं पर हमारा प्रश्न है कि जो व्यक्ति ठगा जा रहा है वह नाम क्यों नहीं बताता... आखिर समाज के नागरिकों का हक है कि वह जाने की इतनी धनराशि किसके पास थी पता चल जाएगा की इन लोगों ने अपनी मेहनत से कितना कमाया कितना दबाव से कमाया और कितना ठगी करके कमाया। चिकित्सा पेशे की इज्जत कोविड काल में बढ़ी तो उससे ज्यादा घाटी भी। आम जनता को यह पता चला कि डॉक्टर के लिए भी आप ना बड़ा भैया सबसे बड़ा रुपैया। 
दो डॉक्टर महोदय अपने बेटों का एमडी सीट पर सिलेक्शन चाहते थे अर्थात उनकी संतान एमबीबीएस है तो बौद्धिक भी होगी क्या उन्हें स्वयं यह मंजूर था कि वे लाखों की रकम देकर एमडी कर ले और पैसे के दम पर बाद में बीमारी की सेवा करेंगे या उन्हें ठगेंगे। अर्थात पढ़ाई पर खर्च की गई राशि की वसूली कैसे होगी। एक संदेह यह भी है कि इन दो एमबीबीएस छात्रों ने एमबीबीएस में प्रवेश कैसे लिया था जांच होनी चाहिए....? 
अब बात अधिवक्ता महोदय की वे ठग के जाल में इसलिए फैंस की वह व्यक्ति अस्पताल खुलवा रहा था और अधिवक्ता को लग रहा था कि चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत कमाई है और ऊपर से नशा कॉकटेल का जो ठग रहा था उसने नेट पर महिला का वेश बना रखा था। इसे करेला नीम चढ़ा नहीं कहते। तीसरा मामला संपादक महोदय का है वे अपनी बेटी को 12वीं के बाद एमबीबीएस में ऐडमिशन दिलवा रहे थे और 50 लाख से ज्यादा दे बैठे आश्चर्य है दैनिक अखबार के माध्यम से रोज इसी तरह की खबरें छापते हैं और खुद भी शिकार हुए। इन दिनों सरकार बगैर प्रतियोगी परीक्षा को पास किये विशेषज्ञों को सीधा बड़ा पद दे रही है हमारा सुझाव है डबल इंजन सरकारों को देशभर में जांच ले, खोज ले उच्च स्तरीय तो को सीधा सचिव स्तर की नौकरी दें टास्क दें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगा कैसे जाएं। भारत की लगभग 155 लाख करोड़ कर्ज की समस्या खत्म हो जाएगी।