24 HNBC News
महापौर बनाम एमआईसी मेंबर: रामसेतु की राशि को लेकर भाजपा में ही फूट, कांग्रेस ने घेरा रामसेतु की राशि पर डाका! ऑडिटोरियम में खर्च करने पर कांग्रेस का हल्ला बोल
Monday, 23 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 24 नवंबर 2026। 
 पुराने अरपा पुल पर रामसेतु निर्माण के लिए राज्य शासन से प्राप्त 2 करोड़ 63 लाख रुपए को नगर निगम द्वारा लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में खर्च करने के प्रस्ताव को लेकरr कांग्रेस नेताओं ने घोर आपत्ति दर्ज की है तथा कहा है कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।राम के नाम पर वोट लेने वाले भाजपा के नेताओं का चाल चरित्र चेहरा इससे उजागर हो गया है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के महापौर रामशरण यादव की कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद विजय ताम्रकार द्वारा पुराने अरपा पुल को राम सेतु के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को तत्कालीन महापौर रामशरण यादव ने बिना देरी किये एम आई सी की बैठक में स्वीकृति दे दी थी उसके बाद भारतीय जनता पार्टी का शासन आने के बाद नगरी निकाय विभाग ने अरपा पुल पर रामसेतु के लिए 2.63करोड रुपए की मंजूरी दी उसके बाद नगर निगम ने इस कार्य के लिए दो बार टेंडर आमंत्रित किया लेकिन टेंडर को किन्ही कारणों से रद्द कर दिया गया। महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने सार्वजनिक बयान दिया कि रामसेतु के लिए स्वीकृत राशि को लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में खर्च किया जाएगा जबकि एमआईसी मेंबर विजय ताम्रकार का कहना था कि ऐसा कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है और अगर एम आई सी बैठक में ऐसा प्रस्ताव पारित होता है तो उसका विरोध किया जाएगा। महापौर और एमएससी मेंबर के विरोधाभासी विरोधाभासी बयान को लेकर यह स्पष्ट हो रहा है कि नगर निगम में भाजपा की राजनीति में गुटीय विवाद चल रहा है।
 
इसी मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री पूर्व महापौर रामशरण यादव पूर्व विधायक शैलेश पांडे आदि ने रामसेतु के लिए राशि का मध्य परिवर्तन किए जाने को लेकर भाजपा नेताओं की तीखी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी भारतीय जनता पार्टी राम के नाम पर सिर्फ वोट लेने का काम करती है और शहर की जनता को हम बताना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी किस तरह धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।रामसेतु निर्माण के लिए भाजपा के पार्षद ने ही प्रस्ताव लाया था और कांग्रेस महापौर ने भगवान श्री राम के प्रति पूरी आस्था जताते हुए भाजपा पार्षद के प्रस्ताव को बिना देरी किए मंजूरी दे दी लेकिन भाजपा महापौर और भाजपा के नेताओं ने रामसेतु के मद राशि का परिवर्तन करके यह बता दिया है कि भगवान श्री राम के प्रति उनकी कोई आस्था नहीं है और वह भगवान श्री राम का उपयोग केवल वोट लेने के लिए ही करते हैं। नगर निगम के कांग्रेसी कार्यकाल में भाजपा पार्षद ने रामसेतु निर्माण का वादा कर चुनाव में राम भक्त मतदाताओं का वोट तो ले लिया लेकिन अब जब निर्माण की बात आ रही है तो अपने नेताओं को खुश करने के लिए रामसेतु के मद को ही परिवर्तन कर दिया.।
 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करना भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं का पुरानी आदत है।अयोध्या में चंदा चोरी के बाद बिलासपुर में अब बजट चोरी का कारनामा करके भाजपा नेताओं ने शहर की जनता के साथ छलावा किया है।शहर की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के इस कुकृत्य की घोर निंदा करती है और मद परिवर्तन किसी भी हालत में नहीं करने देने के लिए कृत संकल्पित है।