24hnbc विजय केसरवानी की ऐसी सक्रियता संकेत देती है कि पार्टी में वे हो गए हैं मिसफिट
Sunday, 22 Nov 2026 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 22 नवंबर 2026।
कांग्रेस का जिला संगठन नए अध्यक्ष मिलने के बाद केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों पर सक्रियता से चल रहा है और एक तरफ जहां जनता के मुद्दों पर लगातार लोकतांत्रिक आंदोलन किया जा रहा है वहीं चुनाव आयोग एसआईआर के मुद्दे पर भी सक्रियता के साथ कार्यक्रम हो रही है पर इस सब के बीच लगातार देखा जा रहा है कि पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी अपनी अलग ही डफली बजा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बड़े विवादित तरीके से उन्हें बेलतरा विधानसभा सीट की टिकट मिल गई थी। उन पर कांग्रेस के ही दो नेताओं ने यह आरोप जड़ दिया था कि दरअसल उन्होंने टिकट 3 करोड रुपए देकर हासिल की है हालांकि आरोप लगाने वालों को पार्टी ने नोटिस दिया और निलंबित किया।
बेलतरा विधानसभा सीट से विजय केसरवानी कोई चमत्कार नहीं कर पाए और बेहतरीन तरीके से हारे, जब उन्होंने चुनाव लड़ा था तब वह न केवल एक वार्ड से पार्षद से और एम आई सी सदस्य भी थे। यह माना जाता है कि एम आई सी सदस्य होने के कारण उन्होंने नगर पालिक निगम के बजट का बड़ा हिस्सा बेलतरा क्षेत्र में खर्च कराया था पर उसका भी कोई लाभ उन्हें नहीं मिला। जब तक वे संगठन की कमान संभाले रहे कहा जाता है कि कोई मतलब होने पर ही उन्होंने पत्रकारों का फोन उठाया हो अन्यथा फोन ना उठाना और निर्धारित समय पर न मिलाना उनकी विशेषता रही। राजनीति में हवा का रुख देखकर पाला बदल लेना कोई इन से सीखे।
2001 से 2003 के बीच जोगी की स्तुति इस तरह की कि उनके पुराने देवता आदरणीय महंत जी भी अचंभित हो गए। सरकार जाते ही इन्होंने क्रिकेट को पकड़ लिया और ऐसा पकड़ा की भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता के पिता के नाम पर मैच करा कर अपने कार्य कुशलता का प्रमाण दिया। पूरे 12 साल वे क्रिकेट में ही रमे रहे। भारतीय जनता पार्टी के तीसरी पारी के अंतिम दो वर्षों में उन्होंने कांग्रेस की राजनीति में रुचि ली और फिर सबको बोल्ड करते हुए जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद पर विराजमान हो गए। जिस तरह क्रिकेट के कुशल खिलाड़ी को मौसम का अनुमान होता है सो इन्हें भी था और सत्ता बदल गई। सत्ता बदलने के बाद हुए निगम चुनाव में वे पार्षद का टिकट भी ले आए एक व्यक्ति एक पद को पलीता लगाते हुए पूरे समय ग्रामीण अध्यक्ष, पार्षद और एम आईं सी सदस्य की भूमिका निभाई। यह वही टाइम था जब कांग्रेस पार्टी के लिए नई जमीन और भवन की चर्चा खूब हो रही थी। जमीन तो आवंटित हुई पर भवन नहीं बना। चुनाव हुए कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर हो गई पर संगठन पर काफी दिनों तक इनका बोलबाला रहा। जैसे ही पद गया वे दोबारा से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के मसलों को लेकर न केवल सड़क पर सक्रिय हैं बल्कि समय-समय पर पत्रकार वार्ता के माध्यमों से अपनी डफली अपना राग बजाते रहते हैं। इससे कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही समस्या दिखाई दे जाती है बेलतरा कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनती जा रही है। उसी तर्ज पर जिस तरह बिलासपुर थी लगातार मिलने वाली हार से पार्टी को नुकसान होता है हालांकि बिलासपुर में कांग्रेस ने बाजी पलट दी थी और यहां से भाजपा के कद्दावर नेता लगातार चार बार के विधायक को नए चेहरे शैलेश पांडे ने मात दी थी बेलतरा में ऐसा अभी तक नहीं हो पाया।