24hnbc देवेंद्र यादव को प्रदेश स्तर पर मिल सकती है बड़ी भूमिका
Friday, 20 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 21 नवंबर 2026।
भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की कांग्रेस पार्टी में भूमिका को लेकर फिर से चर्चा चालू हो गई है। वे राष्ट्रीय सचिव थे और उन्हें बिहार की जिम्मेदारी दी गई थी। संगठन के सभी पदों से उन्हें अभी मुक्ति मिली है और ऐसी खबर आने के बाद छत्तीसगढ़ के एक गुट में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व ओएसडी ने तो ट्वीट करके अपनी भड़ास भी निकाल पर कांग्रेस की राजनीति के जानकार कहते हैं कि देवेंद्र यादव का राजनीतिक भविष्य छत्तीसगढ़ में बेहद उज्जवल है और उन्हें प्रदेश की राजनीति में बड़ी भूमिका मिलने जा रही है। इसके पीछे वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का कार्यकाल पूरा हो जाना अन्य नेताओं की आयु और वर्तमान में कांग्रेस का युवा नेताओं के साथ समीकरण से लगता है कि देवेंद्र को प्रदेश में पूरा टाइम देने को कहा जाएगा। युवा कांग्रेस के चुनाव में भी होने की टीम बेहद सक्रिय थी। बिलासपुर जिला जहां से उन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा था के संगठन में नियुक्तियां उनके पसंद से हुई बताई जाती है।
प्रदेश की राजनीति में भूपेश बघेल के अलावा कोई अन्य राजनीतिक गुट इतना प्रभावशाली नहीं है देवेंद्र यादव ओबीसी की राजनीति में भारी पड़ते हैं। उच्च शिक्षित हैं भिलाई के सबसे युवा महापौर रह चुके हैं। बतौर विधायक यह दूसरा कार्यकाल है और पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर उनके अपने पार्टी के बड़े नेताओं से ठीक-ठाक संबंध हैं। छत्तीसगढ़ में अब विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा समय नहीं है संगठनात्मक दृष्टि से देखें तो बूथ स्तर तक की सक्रियता जो चुनाव जीतने के लिए जरूरी है के लिए युवा कंधों पर ही भरोसा किया जा सकता है और इस दृष्टिकोण से यदि प्रदेश अध्यक्ष के साथ दो कार्यकारी अध्यक्ष का प्रयोग हो जाए तो आश्चर्य नहीं होगा।