24hnbc राउत महोत्सव में खिल गया कमल देखती रह गई कांग्रेस
Saturday, 21 Nov 2026 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 21 नवंबर 2026।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राउत नाच महोत्सव एक सांस्कृतिक विरासत लगभग 50 साल इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी कालीचरण जी निभाते थे। 2026 का आयोजन विष्णु यादव के नेतृत्व में होगा। इस तरह 50 साल की यह परंपरा अब अपेक्षाकृत युवा पीढ़ी के पास आ गई है। यहां इस राजनीतिक दृष्टिकोण को जा सकता कि एक तरह से जिस समिति में कांग्रेस विचारधारा का वर्चस्व था अब वह समिति कमल खिलाने जा रही है क्योंकि एक समय भले ही विष्णु यादव कांग्रेसी थे पर अब वे भाजपा में है। इस बार जब कभी भी समिति की बैठक हुई विष्णु यादव ने ही नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री से जो दल मिलने गया था इसका नेतृत्व भी विष्णु यादव ने किया और समय-समय पर हर नर्तक दल को जो₹200000 देने की घोषणा हो रही है वह भी विष्णु जी ही कर रहे हैं।
बिलासपुर में 1978 के बाद से इस परंपरा ने महोत्सव का रूप लिया इस कार्यक्रम को महोत्सव के रूप में पहचान दिलाने का श्रेय मध्य प्रदेश शासन पूर्व मंत्री बीआर यादव को जाता है और उन्हीं ने कालीचरण को इस महोत्सव की जिम्मेदारी सौंप रखी थी। जिसे उन्होंने लगभग 50 साल तक निभाया अब वे लगभग 80 साल से अधिक आयु के हो गए हैं।
बिलासपुर जिले की राजनीति में ओबीसी के यादव समाज की बड़ी भूमिका है और विधानसभा चुनाव के 2 साल पहले राउत महोत्सव में कमल खिल जाना कांग्रेस के लिए तो अच्छी खबर नहीं है।