24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Thursday, 24 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 25 द‍िसंबर : क्रिसमस पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ भद्रा भी, जानें आज का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति पौष 04 शक संवत 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी शुक्रवार विक्रम संवत 2077। सौर पौष मास प्रविष्टे 11, जमादि उल्लावल 09, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 दिसंबर सन् 2020 ई०। सूर्यउत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु:।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। एकादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 55 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, अश्विनी नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक उपरान्त भरणी नक्षत्र का आरंभ।

शिव योग अपराह्न 02 बजकर 36 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ, वणिज करण मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्ली 25 दिसंबर: सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्ली 25 दिसंबर: शाम 05 बजकर 31 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्तः

अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 05 बजकर 12 मिनट से 07 बजे तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 21 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 07 बजकर 12 मिनट से सुबह 07 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 12 मिनट से दोपहर 07 बजकर 37 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। वर्ज्य काल शाम 06 बजकर 24 मिनट से 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 16 मिनट से 09 बजकर 57 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से 01 बजकर 23 मिनट तक। भद्राकाल दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से मध्यरात्रि 01 बजकर 54 मिनट तक।

आज के उपाय । फल का दान करें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।