24hnbc चिकित्सकीय पेशे की प्रतिष्ठा अब हो रही गंदी
Wednesday, 18 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर,19 नवंबर 2026।
बिलासपुर शहर न्यायधानी होने के अतिरिक्त जिस बात पर गर्व करता है वह है इस शहर की स्वास्थ्य सुविधाएं। यहां सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के मील के पत्थर लगे हुए है। निजी क्षेत्र में कई ऐसे संस्थान और डॉक्टर हैं जिनके पास शहर के ही नहीं आसपास के जिलों से यहां तक की मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से भी मरीज आते हैं। हाल ही में हुए अवैध गर्भपात के दो मामले जिनमें से एक मामला डॉक्टर और राजनेता उज्जवला कराडे जेपी हॉस्पिटल तोरवा और दूसरा डॉक्टर सिब्धा मसीह नोबल मेडिकेयर व्यापार विहार ने चिकित्सकीय पेशे की व्यावसायिक नैतिकता को दाग धार कर दिया।
इन दोनों मामलों में पुलिस ने सक्षम धाराओं में कार्यवाही की है डॉक्टर मसीह जेल गई और डॉक्टर उज्ज्वला पर जेल जाने की नौबत आन पड़ी है। जैसे-जैसे डॉक्टर के बीच गला काट स्पर्धा शुरू हुई और महंगे किराए, लोन और अपने स्टेटस की बात आई है तो व्यापक रूप से लूटपाट शुरू हो गई है। कोविड काल में जहां कई डॉक्टर मसीहा बन वहीं कुछ डॉक्टर के मुंह में खून लग गया है। और जब कभी भी मौका आता है वे झपट्टा मारते हैं। मामला सिर्फ अवैध गर्भपात का नहीं है यह तो सबसे आसान काम है जिसे डॉक्टर तो डॉक्टर सिम्स में काम करने वाले कुछ लैब अटेंडर भी अपने गांव में अवैध क्लिनिक चलकर रोज करते हैं। इसका सबसे बड़ा एक उदाहरण मोपका क्षेत्र है। बिलासपुर का चांटापारा क्षेत्र का एक अस्पताल कई साल तक भ्रूण पहचान और इच्छित शिशु न होने पर गर्भपात के लिए बदनाम रहा। सुबह से अस्पताल के बाहर उड़ीसा, के परिवार दिखाई दे जाते थे और एक-दो दिन में ही परिणाम भी दिख जाता था। एक नहीं दर्जनों बार इस अस्पताल पर कार्यवाही हुई पर जब तक बन पड़ा डॉक्टर साहब ने इस धंधे को किया। इसी तरह तोरवा क्षेत्र का पेंडलवार नर्सिंग होम अवैध गर्भपात से लेकर शिशु की बिक्री तक के लिए बदनाम था। उन दिवंगत डॉक्टर महोदय को तो दुर्ग जिले के पुलिस ने आकर हिरासत में लिया था। एसईसीएल के एक दंपति ने उनके यहां से एक शिशु को गोद लिया मजेदार बात यह रही की महिला कभी भी मैटरनिटी लीव नहीं ली और बच्चे की प्राकृतिक रूप से मां बन गई। मामला कुछ दिन चर्चा में रहा क्योंकि पूरे दस्तावेज नहीं दिखाई जाने के कारण उस दंपति के मेडिकल कार्ड में गैर कानूनी तरीके से प्राप्त किए गए बच्चे का नाम नहीं जोड़ पता था। यह पूरा कांड लाखों रुपए लेकर पेंडलवार क्लीनिक बदनाम हुआ था। इस डॉक्टर को तो उनकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण रेलवे अस्पताल ने नौकरी से निकला था। बिलासपुर के पैथोलॉजी लैब और ब्लड बैंकों की भी अपनी गैरकानूनी गतिविधियां हैं। गलत ब्लड दे देना नशाखोरों से ब्लड खरीदना और उसे महंगे दामों में बेचना आम बात है। देह व्यापार में लगी हुई महिलाएं अपना जांच और चिकित्सा पेशेवर चिकित्सकों से नहीं करती उनका पूरा इलाज अवैध तरीके से नर्सिंग होम के स्टाफ अलग-अलग ठीयो पर कर देते हैं। यहां तक की कुछ ठीयो पर समय-समय पर डॉक्टर का भी राउंड लगता है। अस्पतालों में बेहोश पेशेंट से बलात्कार तक की शिकायतें हो चुकी है। इन सब मामलों में डॉक्टर के संगठन चुप हो जाते हैं और कई बार तो अपने राजनीतिक संपर्कों के दम पर अपने सदस्यों को बचाते भी हैं।