24 HNBC News
24hnbc धंधा करो नहीं तो जान से मार देंगे
Wednesday, 18 Nov 2026 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 18 नवंबर 2026। 
यह पूरा मामला 52 वर्षीय मोंगरा बाई का है उन्होंने अपनी शिकायत महिला आयोग, पुलिस अधीक्षक महासमुंद दोनों स्थानों में प्रेषित की है कारण जो मोंगरा बाई ने बताया वे अपनी शिकायत लेकर संबंधित थाना गई थी पर थाने ने उन्हें टरका दिया। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि 9/11/2026 की रात्रि शिव भगत, पुसउ और संजू सभी ग्राम मानिकपुर के निवासी हैं। वो रात में उनके दरवाजे के बाहर गाली देने लगे। मोंगरा बाई 52 साल की है और उसके पति का निधन लगभग 12 साल पहले हो गया है। घर के बाकी सदस्य खाने का कमाने बेंगलुरु चले गए वो अपने नाती के साथ ग्राम केहूआ थाना सरायपाली जिला महासमुंद में रहती है। उसके घर के बाहर उसे गंदी-गंदी गाली दी गई जब वह दरवाजा खोलकर बाहर आई तो उसके साथ छेड़खानी की गई और संबंध बनाने कहा गया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई इस पूरे मामले में पड़ोसी नीलम को भी भला बुरा बोला गया कहा गया कि यदि गवाही दी तो तुम्हारा भी बुरा हाल होगा। मोंगरा बाई बेहद डरी हुई है और उसने अपनी शिकायत अब डाक के माध्यम से महिला आयोग और पुलिस अधीक्षक को की है। यह पूरा मामला बताता है कि छत्तीसगढ़ में शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण, गार्डन हो या घर कहीं भी महिलाएं चाहे वे किसी भी उम्र की हो उनकी असमत सुरक्षित नहीं है।