24 HNBC News
एमएससी एमलिब की डिग्री इनाम नहीं बन गई गुनाह 27 साल की नौकरी न पेंशन न अन्य कोई सुविधा
Tuesday, 17 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 18 नवंबर 2026। 
किसी विश्वविद्यालय को भी केंद्रीय में 27 साल नौकरी करने के बाद सेवानिर्विती होना किसी भी कर्मचारी के लिए गौरव की बात होती है पर अफासा अंसारी को जब 17 नवंबर को गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से नौकरी खत्म होने का पत्र दिया गया तो उन्हें झटका लगा। उन्हें ना तो पेंशन मिलेगी और ना ही पूरे 27 साल उतना वेतन मिला जो विश्वविद्यालय के नियमित कर्मचारियों को मिलता है। अंसारी की कहानी इस मामले में बेहद अनोखी है। 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर आदेश दिया था कि विश्वविद्यालय उन्हें नियमित कर दे। उनके साथी जिसका नाम अर्चना था उसकी याचिका पर भी ऐसा ही आदेश था पर दोनों को विश्वविद्यालय ने नियमितीकरण का लाभ नहीं दिया और हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक कमेटी बना दी और कमेटी ने कभी भी निर्णय नहीं लिया। इस केंद्रीय विश्वविद्यालय के बनने के बाद लगभग 102 कर्मचारियों के साथ इसी तरह का भेदभाव हुआ। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 102 कर्मचारियों को नियमित करने कहा था पर विश्वविद्यालय एसएलपी में सुप्रीम कोर्ट चला गया और सत्ता के सामने गृहस्थी के बोझ के तले दबे कर्मचारी की कमर टूटती चली गई कुछ गुजर गए कुछ ने आस छोड़ दी और कुछ अन्य कामों में लग गए। आज जब मैडम अंसारी को 27 साल के बाद एक छोटी सी फेयरवेल मिलेगी और अगले महीने से हाथ में पेंशन भी नहीं होगी तो उन्हें दुख होगा कि उन्होंने एमएससी और एमलिब जैसी डिग्री लेकर गुनाह क्यों किया।