24 HNBC News
24hnbc क्रिप्टो का एक ठग वापस लौटा बिलासपुर, निवेशकों में मची खलबली
Tuesday, 17 Nov 2026 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 17 नवंबर 2026। 
बाजार में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपए डूब चुका है घोटाले से आदि संख्या में एफआईआर हो पाती है जब कभी भी पीड़ित मिलकर एफआईआर करते हैं तो घोटाला किया हुआ व्यक्ति फरार हो जाता है। वर्ष 2025 में थाना तारबहार में पोलक क्रिप्टो करेंसी कीआड़ में ठगी करने वालों के खिलाफ एफआईआर हुई थी। पीड़ितों ने उसे समय प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी पर उसे मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई आज फर्जी क्रिप्टो के निवेशकों के बीच यह चर्चा गर्म में थी कि इस घोटाले का असली मास्टरमाइंड सोम कश्यप वापस आ गया है और कई लोग इसका मकान तलाशते हुए सरकंडा क्षेत्र में घूम रहे थे। पुलिस तक कोई इस बात को पहुंचाएगा इसकी संभावना कम है। इसी प्रकार इसी शहर में ट्रेड कैफे और नोवा व मिस्टर मिन्ट करेंसी में लगभग 10 करोड़ डूबा पर खेल के खिलाड़ी पहले गायब होते हैं फिर धीरे से कोई नई पोंजी स्कीम लेकर हाजिर हो जाते हैं और नया खेल शुरू हो जाता है। 
वर्ष 2025 में ऐसे ही एक क्रिप्टो की मीटिंग में शहर के चर्चित होटल में पुलिस ने छापा मारा था और कुछ क्रिप्टो के खिलाड़ियों को थाना में बिठला था पर कोई शिकायतकर्ता ना मिलने के कारण उन्हें छोड़ना पड़ा। बिठाले गए लोगों में जांजगीर का एक चर्चित व्यक्ति भी था जो पुणे में सेल कंपनियां बनाकर फर्जी इन्वेस्टमेंट करता था और इस मामले में तो फर्जी बैंक गारंटी तक भी दी गई थी बताई जाती है। छत्तीसगढ़ पुलिस का एक निरीक्षक स्तर का व्यक्ति इस मामले में 80 लख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट किया था। मामले में शिकायत भी हुई थी पर जांच का किसी को नहीं पता।