24hnbc भाजपा सरकार की कथनी-करनी में जमीन-आसमान का अंतर, किसानों का ध्यान भटकाना चाहती है सरकार - किसान कांग्रेस
Sunday, 15 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
रायपुर, 16 नवंबर 2026।
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार कृषि उन्नति योजना के अन्तर्गत प्रदेश के किसानों को 13839 रुपए प्रति एकड़ के स्थान पर 19000 रुपए प्रति एकड़ किसानों को सहायता राशि प्रदान करें,साथ ही अर्बन तुफान से प्रभावित किसानों के फसलों के नुकसान का तत्काल भुगतान करें।--- छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस
आज किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी मनोज नचार ,राम मोहन बरुवा , छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं मिडिया प्रभारी गौरीशंकर पांडे ने एक सामोहिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय से मांग किया कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को कृषि उन्नति योजना में दिये जाने वाले सहायता राशि 13839 रुपए प्रति एकड़ के स्थान पर 19000 रुपया प्रति एकड़ प्रदान करें, क्योंकि केन्द्र सरकार ने इन तीन वर्षों में धान के एम एस पी में 285 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किया हैं, जिस राशि को मिलाने से 19000 रुपए प्रति एकड़ होता हैं, साथ ही शासन किसानों का गिरदावरी रिपोर्ट की असमानता को तुरंत ठीक करें, इसके बिना किसानों को प्रति एकड़ बोनस देने की घोषणा करना बेईमानी हैं क्योंकि गिरदावरी रिपोर्ट में जितने रकबा में किसानों ने धान का फसल लगाया हैं उसमें बहुत कम क्षेत्र का जिक्र किया गया हैं जिसके कारण किसानों को मिलने वाले कृषि उन्नति योजना का भरपूर फायदा नहीं मिलेगा। साथ ही,सरकार छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों को अर्बन तुफान से उनके फसल से हुए भारी नुक्सान के मुवाजे का भी तत्काल भुगतान करें।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर हैं उन्होंने प्रति एकड़ 13839 रुपए देने की घोषणा करके एक तीर से कई शिकार किया हैं सरकार किसानों का अर्बन तुफान के असर से प्रदेश के किसानों के फसलों की हुए भारी तबाही से किसानों और आम जनता का ध्यान बाटना चाहती हैं और छत्तीसगढ़ की जनता का सहानुभूति हासिल करना चाहती है, सरकार ने अर्बन तुफान से हुए धान के फसलों की भारी बर्बादी के लिए प्रदेश के किसानों को मुआवजा देने की घोषणा तो कर दिया पर ज़मीनी हकीकत यह है कि उन्होंने अभी तक फसल से हुए नुकसान का आकलन तक नहीं करवा पाई है, जबकि किसानों के आंसू अपने फसलों के बर्बादी के कारण रुकने के नाम ही नहीं ले रही हैं, आर्थिक अभाव के कारण वे दिपावली का त्योहार भी नहीं मना पायें। सरकार का एक ही मकसद हैं कि ऐन केन प्रकार से उन्हें किसानों का कम से कम धान खरीदना पड़ा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं मिडिया प्रभारी गौरीशंकर पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ कि भाजपा सरकार सिर्फ किसान हितों की बात करती हैं और किसानों की हितों की जगह चंद उघोगपतियों की हितों की रक्षा करती हैं इसलिए ऐसी सरकार का पतन निश्चित हैं।