24 HNBC News
24hnbc बिलासपुर जिला के प्रभारी सचिव होंगे गौरव द्विवेदी
Wednesday, 23 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

रायपुर ( 24 एचएनबीसी) । राज्य सरकार ने प्रदेश के ACS और सचिव स्तर के अधिकारियों को जिलों का प्रभार दिया है। 25 अफसरों को जिम्मेदारी दी गयी है। जिसके तहत गौरव दिववेदी बिलासपुर जिले के प्रभारी सचिव होंगे । इसी तरह ACS रेणुजी पिल्ले को धमतरी, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को सरगुजा और बलरामपुर ,मनिंदर कौर द्विवेदी को महासमुंद का प्रभारी बनाया गया है ।

सचिव एम गीता बेमेतरा और कबीरधाम, सोनमणि बोरा को बस्तर, डीडी सिंह को बलौदाबाजार, रीता शांडिल्य को मुंगेली, परदेशी सिद्धार्थ कोमल को दुर्ग, अविनाश चंपावत को दंतेवाड़ा, निरंजन दास को रायगढ़, प्रसन्ना आर को राजनांदगांव, उमेश अग्रवाल को बालोद, अन्बलगन पी को कोरबा, अलरमेलमंगई डी को रायपुर, धनंजय देवांगन को जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गयी है।