24hnbc जब चाहा कहां वनवासी, जब मन हुआ कहने लगे जनजाति
Sunday, 15 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 16 नवंबर 2026।
आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर में थे। जनजाति गौरव दिवस आज बिलासपुर में भी मान लिया गया। पिछले सप्ताह वे मुंगेली जिले में थे। 13 नवंबर की बात है बहुत से कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। मुंगेली में जिस आदिवासी राज परिवार ने भूमि दान की, अस्पताल बनवाएं और 600 साल की इतिहास में महामाया देवी जी का त्रिमूर्ति मंदिर उसकी एक फोटो को इन कार्यक्रमों में स्थान नहीं मिला। लोग तो अब इस सरकार को समझ ही नहीं पाते कि ये आदिवासी विरोधी हैं या हिंदू विरोधी।
मुंगेली के कार्यक्रम में कार्यक्रम स्थल में कंतेली जमीदारी ने सैकड़ो एकड़ की जमीन दान की उनके गांव में आदिवासी मुख्यमंत्री आए पर आदिवासी को महत्व नहीं मिला। कौड़ियां जमीदारी कंतेली स्वर्गीय राजा रणजीत सिंह जिनके चलते महाविद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध है । उनके नाम का बैनर पोस्टर यहां दिखाई नहीं दिया। आखिर वह कौन सी राजनीति है जिसमें सिर्फ अपना देखा जाता है। आज बिलासपुर में मुख्यमंत्री ने कहा विकास के साथ गौरवशाली विरासत को संजो कर रखना है। जनजाति नायकों को उनके संघर्ष को, उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा पर क्या यह काम केवल प्रतिमा लगाने से हो जाएगा। जिस तर्ज पर छत्तीसगढ़ की जल, जंगल, जमीन सरकार अपने कॉर्पोरेट मित्रों को दे रही है उसके बाद कौन सी जनजाति संस्कृति अपने मूल स्वरूप में बचेगी।
आज भाजपाई जिन्हें दिमागी नक्सली कहते हैं उन्हीं की कृपा थी कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 बना। भूमि स्वामियों को उनकी जमीन का उचित हक देने के लिए नियम बने। और 2014 आने के बाद कई बार भाजपा सरकार ने पुनर्वास के नियमों में छेड़खानी की और कॉर्पोरेट मित्रों के लिए चंद रूपयों को लेकर जमीन लीज पर दी। आदिवासियों को अपनी सुविधा अनुसार वनवासी कहा और अब जनजाति गौरव की बात कर रहे हैं।
भारत का इतिहास गवाह है कि आदिवासियों में सत्ता के प्रति जो चीढ़ है वह उनका डीएनए है। सहभागिता से रहेंगे तो सबको स्वीकार करते हैं और जीने वाले हाथों को झक देते हैं। आज शहर में मुख्यमंत्री रहे और दिनभर व्यस्त रहा नई ट्रैफिक डीएसपी ने दिवाली के कुछ दिन पहले ही कार्यभार संभाला है पर वे यातायात को कुशलता के साथ नहीं चला पा रही हैं और मुख्यमंत्री के यात्रा से कुछ योजनाओं का लोकार्पण हुआ पर शहर के भीतर अभी भी सुचारू यातायात वाली अच्छी सड़के नहीं है जो किसी भी शहरी के लिए सबसे बड़ा तोहफा होती।