24 HNBC News
24hnbc पीड़ित के आत्मदाह की चेतावनी के बाद पुलिस ने उसे लिया हिरासत में, मुंगेली में आज मुख्यमंत्री का प्रवास
Thursday, 12 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
मुंगेली, 13 नवंबर 2026। 
मुंगेली जिले की राजनीति में इन दोनों कानून व्यवस्था का प्रश्न बड़ा बनता जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जिले में हैं और एक तरफ एक पत्रकार और दूसरी ओर से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग पत्र देकर अपना विरोध व्यक्त किया है। पहला पत्र पेशे से पत्रकार खेमेश्वर पुरी गोस्वामी का है। उन्होंने जिला दंडाधिकारी को एक पत्र सौंपा। पत्र में उन्होंने कहा है कि संबंधित थाने की पुलिस कुछ लोगों के दबाव में उन्हें किस तरह प्रताड़ित कर रही है। आरोपी को संरक्षण दिया जा रहा है, और पूरा परिवार भयभीत है। पत्र के अंत में उन्होंने कहा है कि यदि परिवार को न्याय व सुरक्षा नहीं मिलती तो प्रार्थी संपूर्ण परिवार सहित न्याय की अंतिम आस में माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष उपस्थित होकर इच्छा मृत्यु की मांग अथवा देहात त्याग को विवश होगा। 
इस पत्र के बाद खेमेश्वर ने 7:56 पर बताया कि उसे डिटेन कर लिया गया है। वह कहता है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित को ही पकड़ लिया गया। एक दूसरे पत्र में समाजवादी पार्टी के द्वारा कहा गया है कि जिला मुंगेली की बदहाल कानून व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे। पत्र में कहा गया है कि शिकायतों की सुनवाई न होना पक्षपाती कानूनी रवैया, निर्दोषों को झूठे केस में फसना शासन सत्ता से जुड़े लोग गुंडा बदमाश, तानाशाह, पूंजीपति का साथ देता है और प्रशासन चुप रहता है। 
मुंगेली इन दिनों लगातार खबरों में है दीपावली पर्व के पूर्व ही एक नाबालिक की हत्या के आरोप में आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने बड़ी पत्रकार वार्ता की और माननीय न्यायालय ने आरोपियों को पेश करते ही जमानत दे दी यह मामला राजधानी तक गुंजा बाद में आंदोलन के चेतावनियों के बाद जांच एजेंसी और जिला प्रशासन ने न्यायालय में अपील की और जमानत रद्द हुई पर पूरे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर टीका टिप्पणी जारी है।