24hnbc तुम्हारे दाग मेरे दाग से ज्यादा गंदे हैं
Wednesday, 11 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 12 नवंबर 2026।
इस बार दीपावली की शुभकामनाओं के बीच मीडिया को नहाने के चक्कर में सफेदी के स्थान पर दाग ज्यादा मिल गए। पहले बात एक सूची की आई टीका टिप्पणी चल रही थी पर समाचार आम हो जाने के बाद संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में सीधी बात होने लगी। सूची में जिनके नाम बताए जाते थे उनमें से कुछ ने कहा, अभी मैंने कुछ नहीं कहा है। जैसे कह देंगे तो कोई फर्क पड़ेगा। इसी बीच दावा हुआ कि यह कोई एक सूची थोड़ी ना है दो पूर्व की सूचियां भी हैं। अर्थ ये हुआ कि सूची का अस्तित्व कम से कम 6 साल पुराना है। एक कार्यकाल 2 वर्ष का होता है मतलब एक सूची 2 साल जिंदा रहती है। चर्चा में यह भी आया कि सूची भले ही छोटी हो पर कुछ विभागों से सदस्यों की संख्या कम से कम 100 को निर्धारित करते हुए प्रतिफल एक साथ लिया जाता है जैसे आबकारी से तो यहां तक दवा हो गया कि केवल मुद्राराक्षस नहीं इस विभाग का तरल पदार्थ भी एक से ज्यादा बार बल्क में लिया जाता है। लोक का निर्माण करने वाला, जल को संधारित करने वाला, और जंगल के रखवाले बल्क में एक मठ को अपना प्रसाद दे देते हैं। जबकि रोड ट्रांसपोर्ट वाले मठ में अपना प्रतिनिधि बैठालकर स्वयं दक्षणा देते हैं। ऐसा नहीं है कि इसके बाद उन्हें सूची के अतिरिक्त को दक्षणा नहीं देना पड़ती। करामाती हाथ सूची में नाम हो या न हो अपना हिस्सा ले ही जाता है। उपहार की गंगा में नहाने के बावजूद एक मंत्री का तो नाम ही बदल गया नया नाम खूब चर्चित है "खाओ"।