24 HNBC News
24hnbc सीएनआई का यह धार्मिक आचार्य, कम नहीं ठग नटवरलाल से
Tuesday, 10 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 11 नवंबर 2026। 
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में इन दोनों सीएनआई चर्च ऑफ़ नॉर्थ इंडिया के मॉडरेटर बीके नायक उम्र 62 साल की एक याचिका लगी है। डब्ल्यूपीसीआर 501 में नायक जी कहते हैं कि उनके खिलाफ रायपुर सिविल लाइन थाने में एक एफआईआर 420, 467, 468, आदि कायम है। उसे अपराध में उनकी कोई भूमिका नहीं है और यह मामला दरअसल सिविल है। बीके नायक के खिलाफ भारत में कई राज्यों में इसी तरह की सक्षम धाराओं में एफआईआर दर्ज है। बताया जाता है कि ऐसी कुल 6 एफआईआर दर्ज है। महाराष्ट्र के मुंबई में, राजस्थान में, उत्तर प्रदेश में, उड़ीसा में और उत्तराखंड में सभी एफआईआर का आधार यही है कि बीके नायक ने फर्जी कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर या तो जमीन बेच दी, कई जगह धन का गवन और ट्रांसफर कर पैसे को निजी रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कराया। आगरा उत्तर प्रदेश से करोड़ों रुपए निकालकर उड़ीसा कंधमाल में स्कूल सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम का निर्माण कराया। यह भी आरोप है कि गवन के पैसे से आदिवासी और गरीब हिंदू परिवारों का धर्म परिवर्तन कराया। 
बीके नायक का आपराधिक इतिहास कहता है कि उनके खिलाफ थाना ब्यावर, जिला ब्यावर में भी एफआईआर है। थाना कोतवाली देहरादून में भी एफआईआर है, थाना हरी पर्वत आगरा में भी एफआईआर है। लगता है कि सीएनआई का मॉडरेटर जहां-जहां गया सभी जगह उसने आपराधिक मामलों में खूब हिस्सेदारी निभाई और अब छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय में स्वयं को निर्दोष बताता है।