24hnbc.com आज खुले दफ्तर कल फिर अवकाश
Monday, 09 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 10 नवंबर 2026।
दीपावली उत्सव के बाद छुट्टियों की मिसमैचिंग ने आम नागरिकों को भ्रमित किया। आज जहां एक और राज्य सरकार के दफ्तर खुले थे वहीं न्यायालय उच्च न्यायालय और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अवकाश था। आम नागरिकों को और अधिवक्ताओं को भी छुट्टी की यह मिसमैचिंग आखर गई।
परंपरा अनुसार कलेक्ट्रेट में आज टीएल की बैठक हुई पर बैठक ज्यादा देर नहीं चली। 11 तारीख को भाई दूज के चलते घोषित अवकाश है और 12 तारीख से सरकारी दफ्तरों में दो दिन के लिए काम होगा और फिर शनिवार रविवार के कारण अवकाश रहेगा। वहीं उच्च न्यायालय में तो सीधे नियमित कामकाज 16 तारीख से प्रारंभ होगा। कई अधिकारी और कर्मचारियों ने गुरुवार और शुक्रवार के अवकाश पहले से ही ले रखे हैं ऐसे में राज्य सरकार के सरकारी दफ्तरों की हाजिरी पर असर दिखाई देगा आज भी दफ्तर के ताले जरूर खुले थे पर सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी और जो कर्मचारी आए भी थे वे कुर्सी पर बैठने से दूर दिखाई दिए।