24 HNBC News
24hnbc सैंडविच पैक कब हुई यह सूचना नहीं बताना चाहता रेलवे का फूड स्टॉल
Sunday, 01 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 2 नवंबर 2026। 
रेलवे स्टेशन बिलासपुर में यूं तो बहुत सी कमियां है और इन्हें वर्तमान व्यवस्था दूर भी नहीं करना चाहती पर जिस चीज का निराकरण तत्काल किया जाना चाहिए उसे पर भी कोई ध्यान नहीं देता। मामला प्लेटफार्म नंबर एक में एसएम बेकरी बनी वेज सैंडविच का है। स्टॉल पर जो सैंडविच रखी रहती है उसमें बेस्ट बिफोर की तारीख डली रहती है पर यह सैंडविच बनी कब और कब पाक की गई इस पर कुछ नहीं लिखा रहता। एक स्टॉल पर 1 तारीख को जो सैंडविच बिक रही थी उसे पर बेस्ट बिफोर 2 तारीख और दूसरे पर 4 तारीख लिखी हुई है पर प्रश्न यह है कि उनकी पैकिंग कब हुई और स्टीकर तो दुकानदार कभी भी बदल सकता है। 
दूसरी शिकायत पानी बेचने वाले वेंडर से एक नंबर प्लेटफार्म पर सस्ती दर पर पानी बेचने वाला वेंडर के स्टॉल पर यदि ग्राहक पानी की क्वालिटी और वेंडर की सर्विस से संतुष्ट नहीं है तो वहां पर कोई भी ऐसा नंबर उपलब्ध नहीं है जिस पर तत्काल शिकायत की जा सके।