24 HNBC News
24hnbc देवताओं का भोग केवल रईसों के लिए, विष्णु के शासन में दर-दर भटके छोटे उपभोक्ता
Sunday, 01 Nov 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 2 नवंबर 2026। 
यदि आप देवभोग घी खरीदना चाहते हैं तो आवश्यक है कि आपकी जेब में काम से कम ₹900 होनी चाहिए क्योंकि पूरे बिलासपुर के किसी भी देवभोग स्टॉल पर पिछले दो महीने से 200 ग्राम और 500 ग्राम की पैकिंग वाला घी उपलब्ध नहीं है। लगता है देवताओं का भोग केवल रईसों के लिए है और विष्णु के शासन में आम आदमी के लिए देवभोग नसीब में नहीं है। उसके नसीब में तो मिलावट वाले रामदेव, अमूल, वचन जैसे ब्रांड ही है।