24 HNBC News
24hnbc जनता की लाश पर चलने वाले तंत्र को लोकतंत्र नहीं प्रजातंत्र कहते हैं और यही पसंद है भाजपा को
Friday, 30 Oct 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 31 अक्टूबर 2026। 
1 नवंबर को देश की राजधानी में व्यापारियों को परेशानी होगी शो उसका बदला भाजपा ने आज हर जिले में जनता से लिया। लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के शीर्षक से भाजपा ने रैली निकाली और घंटों पूरा शहर अस्त-व्यस्त रहा। भाजपा जनता की लाश पर लोकतंत्र चलाना चाहती है रामराज का यह कैसा अमृत कल है की प्रश्न पूछने की हिम्मत तो दूर प्रश्न देखना भी पसंद नहीं करते भाजपा नेता। कल्चर से लेकर एग्रीकल्चर तक भाजपा ने केवल दुख दिया है पर जनता यदि उठ खड़ी हुई तो उन्हें वह अराजकता दिखाई देती है। वो देश में लोकतंत्र की हत्या कर चुके हैं और नागरिकों के स्थान पर प्रजा चाहते हैं। रामराज की खूब चर्चा करते हैं तो उसी का घटनाक्रम याद रखें बुराई हमेशा स्वरूप बदलकर ही अपना काम करती है। रावण ने रूप बदलकर ही सीता का हरण किया और एक हनुमान जी ने जिस दिन लंका में आग लगाई उससे लेकर रावण के वध तक जो अंतर है वही इन दिनों देश का घटनाक्रम है।
जंतर मंतर पर जेन जी ने प्रधान सेवक का लवडेमभुज्जयम कर दिया था पैड से ज्यादा पेपर लीक दिखा दिया था और अब जब तक जन मत को नकारकर वोट चोरी से बनाई गई सत्ता का वध नहीं होता देश में असहमति की आवाज इसी तरह गूंजती रहेगी। 
आज जब केचुआ के खिलाफ जन महाभियोग लग रहा है तो कोई बड़ी बात नहीं कि लोकसभा अध्यक्ष जन महाभियोग में हिस्सा लेने वाले सब लोगों के खिलाफ अवमानना का नोटिस दे दें। लोकतंत्र में विपक्ष का काम ही है सरकार की नितियों के खिलाफ बोलना आंदोलन करना यहां तो सरकार ही वोट चोरी से बनी है तो इसके खिलाफ तो इसके खिलाफ तो जनता 1 घंटे चुप नहीं रह सकती अब भाजपा स्वयं को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बताती है तो जनता के खिलाफ अपना कैडर उतारेगी ही पर यह जनता है और जब निकलती है तो सिंहासन खाली करा कर ही लौटतीं है।