24 HNBC News
24hnbc नेहा हम शर्मिंदा है एबीपी न्यूज़ के करतूतों से, कड़ी सजा से मिलेंगी सीख
Sunday, 18 Oct 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com

बिलासपुर, 19 अक्टूबर 2026।

यूपी में का बा गाने से चर्चित हुई लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के बारे में एबीपी न्यूज चैनल द्वारा झूठा समाचार दिखाने से देश भर में पत्रकार बिरादरी की छिछा लेदर हो रही है. बात जब किसी महिला से संबंधित हो तो देश के नामी गिरामी न्यूज चैनलो और प्रिंट मीडिया की बात तो दूर एक क़स्बाई पत्रकार भी सारे फेक्ट का पता करके ही और दोनों पक्ष की जानकारी अपने खबर को लिखता है लेकिन इतने बड़े न्यूज चैनल के पत्रकार को इतनी हड़बड़ी आखिर क्यों थी? सरकार के खिलाफ लगातार बोलने वाली नेहा राठौर को उक्त खबर से क्या कोई सबक सिखाने की योजना थी? एक महिला का चरित्र झूठे तौर पर उछाल कर ए बी न्यूज ने जो खबर चलाई उससे सच के साथ चले में विश्वास रखने वाले ईमानदार पत्रकारों को बेहद शर्मिंदगी हुई है. एबीपी न्यूज ने देश भर के पत्रकारों का सर शर्म से झुका दिया है. माफ़ी मांगने और खेद जताने से मामला समाप्त नहीं होने वाला है. प्रगतिशील पत्रकार परिषद ने एबीपी न्यूज के इस शर्मनाक हरकत की कड़ी निंदा की है. नेहा राठौर से यह अपेक्षा भी करती है कि उनके साथ किए गए इशर्मी पूर्वक व्यवहार के लिए वे कोर्ट की शरण ले तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई। प्रगतिशील पत्रकार परिषद के आपातकालीन बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।