24hnbc बेटी की जानकारी ने बनवा दिया हुक्का निषेध कानून
Sunday, 18 Oct 2026 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 अक्टूबर 2026।
अच्छी बेटियां कैसे अनजाने में गढ़ देती है इतिहास, बेटियों की प्रशंसा कई तरीके से की जाती है पर आज बिलासपुर के पूर्व विधायक लोकप्रिय नेता शैलेश पांडे ने एक ऐसी बात बताई जो अचंभे में डाल लेती है। उन्होंने बताया कि वे बिलासपुर के विधायक बन चुके थे और उनकी बड़ी बेटी ने एक दिन उन्हें बताया कि किस तरह उनके स्कूल के साथी हुक्का बार के शौकीन हो गए हैं। उन्हें यह बात खल गई उन्होंने हुक्का बार में क्या-क्या हो रहा है सब पता किया फिर वे एक दिन रायपुर की एक बड़ी होटल में खाना खाने गए थे जहां उन्हें एक महिला उसके साथ उनकी छोटी भी थी को हल्का गुड़गुड़ाते देखा और उन्होंने यह पूरी बात विधानसभा में रखी और बताया कि किस तरह हुक्का और उसके फ्लेवर पीढ़ी बर्बाद कर रहे हैं तब छत्तीसगढ़ में हुक्का के खिलाफ कानून बना आज बिलासपुर के जनप्रिय, सहज और हमेशा मिलनसार पूर्व विधायक शैलेश पांडे प्रेस क्लब के पहुना अतिथि थे। उन्होंने बेटी के कारण किस तरह कुकिंग सीखीं पर भी रोचक जानकारी दी। कौन-कौन से सब्जी और रेसिपी वे न केवल बना लेते हैं बल्कि बहुत अच्छा बनाते हैं पर भी बात की।