24 HNBC News
24hnbc डायोसिस का समर्पण अब गेंद बजरंगियों के पाले में
Thursday, 15 Oct 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2026। 
छत्तीसगढ़ डायोसिस और छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन दोनों ने अद्भुत समर्पण किया है। बर्जेस स्कूल में आज शानदार तरीके से पारंपरिक सनातनी परिधान में शिक्षिकाओं ने गरबा खेला। वहीं दूसरी ओर प्राचार्य शुक्ला जी के नेतृत्व में पुरुष शिक्षक पश्चात पैंट शर्ट में नृत्य में हिस्सा लेते हुए दिखाई दिए। अब गेंद बजरंगियों के पाले में है की वे 1 साल पूर्व जिस तरह बाजार में सांताक्लाॅस को डंडे से ठोक रहे थे क्या इस बार खुद सांताक्लॉस बंद कर क्रिसमस का स्वागत करेंगे। सब जानते हैं स्कूल, स्कूलों में सभी जाति वर्ग के त्योहार मनाए जाने की परंपरा है। बर्जेस स्कूल में भी पहली बार गरबा हुआ। अब इतने ही खुले मन और धर्म समन्वय को मानते हुए अन्य स्कूलों को जिसमें सरस्वती स्कूल, आर्य समाज स्कूल, गायत्री परिवार के स्कूल शामिल है में क्रिसमस मनाया जाना चाहिए तभी बर्जेस स्कूल की इस शानदार पहल का उचित उत्तर होगा।