24hnbc मल्हार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मामला फिर चर्चा में है। 13 दिन में दूसरी बार पहुंचे छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट
Wednesday, 14 Oct 2026 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 14 अक्टूबर 2026।
क्या हुआ कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राएं 13 दिन के अंदर दूसरी बार कलेक्टोरेट पहुंचीं और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्राओं का कहना है कि पहली शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए दोबारा प्रदर्शन करना पड़ा।
ज्ञापन में लगाए गए आरोप - छात्राओं के अनुसार:
AF प्रभारी शिक्षिका संगीता यादव पर - तीन साल का रिकॉर्ड उपलब्ध न कराने और राशि के हिसाब में गड़बड़ी का आरोप। संस्कृत व्याख्याता संजय दुबे पर कक्षा में पढ़ाई में लापरवाही, अभद्र भाषा और अश्लील टिप्पणी करने का आरोप। छात्राओं ने उनकी शैक्षणिक डिग्री की वैधता की जांच की भी मांग की है। गणित व्याख्याता काजल सोन पर कक्षा 10वीं में गणित न पढ़ाने और शासन से मिलने वाले निःशुल्क सेनेटरी पैड के वितरण में अनियमितता का आरोप। छात्राओं का दावा है कि एक्सपायरी पैड बांटे गए। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर प्रोजेक्ट में नंबर काटने और फेल करने की धमकी दी जाती है।
छात्र-छात्राओं की मांग निष्पक्ष जांच हो संबंधित शिक्षकों को निलंबित किया जाए और आरोप साबित होने पर FIR दर्ज हो जांच नहीं हुई तो फिर आंदोलन की चेतावनी....ये सभी आरोप छात्राओं द्वारा ज्ञापन में लगाए गए हैं, इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में प्रशासनिक जांच से ही स्थिति स्पष्ट होगी।