24hnbc पंडालों में संभावित अग्नि दुर्घटना से कौन बचाएगा
Sunday, 11 Oct 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2026।
पूरा शहर अब भक्ति में कई दिन रहेगा। शहर के किसी भी क्षेत्रों में चले जाएं किसी भी रोड पर चले जाएं पंडालों की तैयारी हो रही है। कई जगह पर तो चौराहे के दो रोड को कार्यक्रम स्थल बनाया जा रहा है। पंडाल मुख्य रूप से बांस को कपड़ों से बांधकर तैयार हो रहा है फिर उसे पर कपड़ा, प्लाई, थर्माकोल, प्लास्टिक के फूल और बड़ी मात्रा में लाइट लटकाने के लिए लोहे के बिंब बांधे जा रहे हैं यह काम दोनों तरफ के मार्गो पर हो रहा है। 11 तारीख को अग्रसेन जयंती का समापन कार्यक्रम था। शाम 5:00 के बाद से शहर के चारों मुख्य मार्ग लिंक रोड, तेलीपारा रोड, पुराना बस स्टैंड रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग और विद्यानगर के सड़क जाम रहे लगभग 4 से 5 घंटे। सबसे बड़ा प्रश्न है कि त्योहारों के इस अवसर पर हमारी सुरक्षा व्यवस्था क्या है....। हम अग्नि दुर्घटना को पूरी तरीके से वेलकम कर रहे हैं। हर वह सामान एक जगह इकट्ठा कर रहे हैं जिससे अग्नि दुर्घटना के कारण बन रहे हैं और उससे बचने का या हो जाने के बाद बुझाने का क्या इंतजाम है।
बिलासपुर शहर से अग्निशमन केंद्र की दूरी काफी है सूचना मिलने पर दुर्घटनाग्रस्त स्थान पर बगैर अवरोध कोई गाड़ी कैसे पहुंचेगी। बेहतर होगा शहर के अलग-अलग स्थान पर पहले से ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को खड़ा कर दिया जाए। ऐसे में यदि कहीं जरूरत होगी तो अग्निशमन दल शीघ्र पहुंच सकेगा। होमगार्ड कमांडेंट और बिजली विभाग के कर्मचारियों को चाहिए कि किसी भी पंडाल में तब तक विद्युत कनेक्शन चालू न किए जाएं जब तक पंडाल में फायर उपकरण न लगे हो। अग्नि दुर्घटना से तभी निपटा जा सकता है जब हर पंडाल में अग्निशमन उपकरण पहले से लगे हों। समझदारी इसी में है कि दुर्घटना के पहले से ही सुरक्षा के पूरे उपाय रखे जाएं पर ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है जो भी सुरक्षा संबंधी निर्देश हैं वे केवल पेपर तक ही सीमित हैं वास्तविक रूप से उन्हें ना तो लागू करने में किसी की रुचि है और ना कोई दबाव बनाने की स्थिति में है।