24hnbc नाली पर आया राजस्व निरीक्षक का दिल, अब तो कब्जा कर कर ही मानेगा
Tuesday, 06 Oct 2026 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 6 अक्टूबर 2026।
27 खोली में 18 साल पुरानी एक नाली जो निगम ने ही बनाई थी पर राजस्व निरक्षक की लार टपक रही है। नाली पर लार टपकना यह काम राजस्व निरीक्षक ही कर सकते हैं क्योंकि नाली से लगी हुई जमीन पर उन्हें निर्माण करना है और नाली को खा लेने से उनकी इमारत बेहतरीन हो जाएगी। और इस क्षेत्र में जिस तरह से अवैध हॉस्टल चलते हैं एक अवैध हॉस्टल का और इजाफा हो जाएगा। मोहल्ले के लोगों ने इस मामले की लिखित शिकायत नगर निगम आयुक्त को की है। बताया जाता है कि 2 दिन पहले नगर निगम का एक अधिकारी जांच करने भी आया था पर पूरा मामला इसलिए गोल-गोल है की नाली पर लार टपकाने का काम राजस्व निरीक्षक कर रहा है। राजस्व निरीक्षक का कहना है कि वह तो कलेक्टर का खास आदमी है। निगम के जो इंजीनियर नाली को देखने गए थे उनका जवाब टका सा है नाली मेरे समय नहीं बनी कुल मिलाकर आज नहीं तो कल यह मामला राज्य के हाई कोर्ट जरूर पहुंचेगा और कभी राजस्व निरीक्षक के नाली पर लार टपकाने पर रोक लगेगी।