24hnbc भाजपा का अनोखा भ्रष्टाचार मानव मल की आड़ में 400 करोड़ बहा दिए
Monday, 05 Oct 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 6 अक्टूबर 2026।
स्मार्ट सिटी बिलासपुर नगर पालिक निगम बिलासपुर के अधिकारियों के इतने दूर-दिन आ गए की 20 लाख के रावण में बदनाम हो रहे हैं जबकि इसी जन प्रतिनिधि संस्था के अधिकारियों ने 5000 किलो टट्टी बहाने के लिए 429 करोड रुपए की भारी भरकम राशि खर्च की और अपने घर मानव मल से सुगंधित किये। हमें आज जरा भी शर्म नहीं आती यह दो शब्द लिखने में टट्टी और गू क्योंकि जब इन अधिकारी और एक जनप्रतिनिधि को इस शहर में इस घटिया परियोजना को लागू करने में शर्म नहीं आई तो हमें लिखने में कैसी शर्म। 2008 में छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री रमन सिंह का शासन था और उनके कैबिनेट के लाडले मंत्री बिलासपुर विधानसभा के विधायक थे। उन्होंने शिवराज परियोजना के लिए बिलासपुर का चयन कर लिया। 190 करोड़ से 210 करोड रुपए की लागत से इस परियोजना को मात्र 24 महीने में पूरा होना था। पर यह योजना बढ़ाते बढ़ाते 429 करोड रुपए की हो गई और इसमें से 400 करोड़ रूपया खर्च भी हो गया। पूरे शहर में 250 किलोमीटर पाइप लाइन डालने के लिए हर किस्म की खुदाई हुई और यहां तक की खुदाई के चक्कर में आधा दर्जन से ज्यादा श्रमिकों की बलि भी चढ़ गई। 2013 में इस योजना के प्रथम चरण का दिखावटी लोकार्पण हो गया भव्य कार्यक्रम लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के मैदान में हुआ। 40000 मकान जोड़े जाने थे पर मात्र 5000 घर की टट्टी जोड़ी गई। यह योजना कभी पूरी नहीं हुई पर इस योजना के 429 करोड रुपए से जाने कितने निगम अधिकारियों और आयुक्तों ने अपने घर भर लिए।