24hnbc मृतक से पदक तक छुपाती भाजपा
Sunday, 04 Oct 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 5 अक्टूबर 2026।
वर्तमान व्यवस्था छुपाती ज्यादा है अभी हाल ही में एशियाई खेल समाप्त हुआ अखबारों में इस तरह दिखाया गया कि भारत पदक तालिका में बहुत ऊपर चला गया यह वास्तविकता नहीं है। 2023 के एशियाई में इससे ज्यादा पदक जीते थे उसे समय गोल्ड की संख्या वर्तमान में जीते गोल्ड की संख्या से 7 ज्यादा थी। और कुल पदक भी ज्यादा जीते थे। यह ऐसा ही है जैसे कोविड में डब्ल्यूएचओ ने बताया कि भारत में लगभग 50 लाख नागरिक मारे गए तब केंद्र सरकार मोदी जी 4.50 लाख से अधिक नहीं कहते थे। अंत में 2023 में स्वयं ही मान लिया कि 25 लाख मारे, इसी तरह एनएफएसएच के सर्वे में भारत में एनीमिक लोगों की संख्या 7% बढ़ गई जबकि 2018 में प्रधान सेवक की सरकार कहती थी भारत से एनीमिया की संख्या खत्म हो जाएगी। पर अब 2026 में एनएफएसएच के कालम से एनीमिया ही हटा दिया गया है। एशियाई खेल में पदकों की संख्या के अनुसार कजाकिस्तान और भारत एक बराबर है कजाकिस्तान की जीडीपी भारत की जीडीपी से बहुत कम है पर अखबार इस तरह दिख रहे हैं कि भारत खेलों में बहुत आगे बढ़ गया है। इन्हीं सब छुपाने के तरीकों का परिणाम है कि देश का युवा अब जन आक्रोश से भर गया है उसे चाय का झूठ, एकालाप, परीक्षा पर चर्चा जैसे जुमले में रुचि नहीं है। यही कारण है कि देश की औद्योगिक राजधानी, राजनीतिक राजधानी सहित पूरे देश में अब युवा उबलता हुआ दिखाई दे रहा है।