24hnbc अब तो छत्तीसगढ़ की कमान है स्मृति के हाथ में महादेव पर कब तोड़ेंगी अपनी चुप्पी
Friday, 02 Oct 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 3 अक्टूबर 2026।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में महादेव ऐप नवंबर 2023 में गरमाया अभी अक्टूबर 2026 है और अब महादेव ऐप के बारे में क्रोनोलॉजी को समझें तो यह स्पष्ट हो चुका है कि आम निवेशकों का पैसा इस चक्कर में शेयर मार्केट में डूबा। हाल ही में स्मृति ईरानी को भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। 2023 में जब वे यहां आई थी तब वे केंद्र में मंत्री थी नरेंद्र दामोदरदास मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया गया था और वे उनके गुड बुक में थी। छत्तीसगढ़ में आकर उन्होंने महादेव ऐप के संबंध में सीधे भूपेश बघेल की गिरफ्तारी की मांग की। महादेव ऐप आज भी चल रहा है और अब तो इस ऐप में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं के नाम भी आ चुके हैं। अब जब स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ आएंगे तो क्या महादेव ऐप पर चल रही जांच के लीपा पोती पर कुछ कहेंगी। रायपुर के ईडी कार्यालय में सुनील भंडारी का एक बयान रिकॉर्ड हुआ था सुनील भंडारी ने विस्तार के साथ बताया था कि किन ऐसी कंपनियों में महादेव ऐप का पैसा जाता है जिनके मुख्यालय टैक्स हैवन में है। भंडारी ने उन कंपनियों के भी नाम बताए थे जिनके मार्फत टैक्स हेवन कंपनियों का पैसा भारत में आता है। कुछ चुनिंदा कंपनियों में निवेश होता है और इस निवेश की मीटिंग कौन आयोजित करता है और कहां होती है। इस बयान के बाद ईडी ने क्या किया जब तक तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कथित रूप से 508 करोड रुपए का आरोप लगता रहा ईडी की सक्रियता देखते ही बनती थी। कुछ हद तक छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव में कांग्रेस को महादेव ऐप के आरोपों से नुकसान भी हुआ। महादेव ऐप का पैसा नियमित रूप से किन आईपीएस अधिकारियों के पास पहुंच रहा था उनके नाम भी आते रहते थे। विशेष अदालत में जो चालान प्रस्तुत हुए हैं अधिकतर आईपीएस को क्लीन चिट है पर महादेव ऐप अभी भी संचालित हो रहा है और अब तो क्रिकेट के सट्टे का पैसा पहले विदेश में फिर सेल कंपनियों के मार्फत भारत के शेयर मार्केट में उसके द्वारा शेयर मार्केट में सुनियोजित उछाल, उछाल के कारण इनोसेंट निवेशकों का मार्केट में पैसा लगाना और उसके बाद मार्केट का क्रश कर जाना पर ईडी तो ईडी सेबी भी इन मामलों पर चुप है और सबसे बड़ी चुप्पी भाजपा नेताओं की है आखिर ऐसा क्या कारण है कि अब भाजपा नेता और स्मृति ईरानी महादेव पर चुप हैं। हमारा प्रश्न है मैम व्हेन योर माउथ इस ओपन ऑन महादेव।