24hnbc अर्बन बैंक पर फिर से तानाशाही का प्रहार
Tuesday, 29 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 30 सितंबर 2026।
रेलवे का बहुचर्चित अर्बन बैंक अभी भी तानाशाही का शिकार है। 3 जोन में फैले हुए इस बैंक में करोड़ों का कारोबार है और यह सहकारिता के आधार पर चलता है। बहुत साल तक एक ही यूनियन के पदाधिकारी यहां जमे रहे। कॉपरेटिव एक्ट में दाव पेज कुछ इस तरह के थे कि एक पक्ष को लगातार किसी न किसी न्यायालय व्यवस्था में स्थगन प्राप्त होता रहा। लगभग 1 वर्ष पूर्व चुनाव हुआ और नए निर्वाचित सदस्य बैंक पहुंच गए पर जिसे चेयरमैन की पोस्ट मिली उसने शर्तें कुछ इस तरह राखी की तमाम अधिकार उसके पास केंद्रित हो गए। यहां तक की रेलवे की ओर से नॉमिनेट किए जाने वाला पद भी प्रभाव शून्य हो गया। निश्चित समय पर होने वाली मीटिंग अब वर्चुअल होती है और औपचारिकता मात्र हो गई हैं। अभी हाल ही में इस बैंक में नौकरी के आवेदन पत्र निकाले हैं तो अंदर की खबरें छनकर बाहर आ रही है।