24 HNBC News
24hnbc वाशिंग मशीन का सिस्टम गड़बड़ाया मखमल में रोज लग रहे टाट के पैबंद
Monday, 28 Sep 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। 
भारतीय जनता पार्टी के चाल चरित्र और चेहरा वाली फिलासफी को यह क्या हो गया है। बिलासपुर के ही दो उदाहरण हैं और इसी साल के हैं। एक मामला सरकंडा थाने का है और दूसरा मामला सिविल लाइन थाने का, सरकंडा थाना में चेतन आनंद दुबे ने शिकायत लिखाई की एक महिला हम यहां पर महिला का नाम नहीं लिखेंगे ने भारतीय जनता पार्टी में बड़ा पद दिलाने की लालच देकर समय-समय पर उसे से लगभग 82 लाख रुपए असल फिगर 8263693 रूपया ऐंठ चलिए। दूसरा मामला जो सिविल लाईन थाने का था जिसमें एनजीओ क्षेत्र की नामचीन महिला नेत्री जो बिलासपुर विधानसभा से टिकट का दावा भी करती थी विभिन्न मंचों पर भाजपा के बड़े नेताओं के साथ सक्रिय दिखाई देती थी ने झारखंड के कोयला व्यापारी पर दैहिक शोषण का आरोप लगाया। अपने और आरोपी के बीच करोड़ों के लेनदेन का खुलासा भी किया। अभियुक्त को पुलिस झारखंड से पड़कर लाई जेल भेज दिया। सरकंडा क्षेत्र के मामले में भी पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ा जेल भेज दिया। सवाल है दोनों मामले भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और जो पार्टी धर्म का आचरण, उच्च नैतिक मापदंड और आदर्श की बात करती हैं उसके ये आदर्श यह दो घटनाओं से उजागर होते हैं। एनजीओ संचालिका के बलात्कार मामले में कोई लव जिहाद का एंगल नहीं है आरोपी की जाती सब जानते हैं और जो कुछ आरोप प्रत्यारोप लगे हैं उन्हें समझना हो तो, बलात्कार वाले मामले में आरोपी ने जो जमानत याचिका लगाई है उसकी प्रमाणित कॉपी कोर्ट से निकाल कर पढ़ ले सच्चाई सामने आ जाएगी।
एनजीओ क्षेत्र में इतना पैसा की नेत्री कोयले के धंधे में कई करोड़ रुपए झोंक दी और इधर बेरोजगार नौकरी तलाश में परेशान आनंद ने जान किस आनंद के लिए 82 लाख रुपया महिला को दे दी। एक तरफ देश का मध्यम वर्ग महंगाई से परेशान है जैसे तैसे 1 तारीख से 30 तारीख काटता है और राजनीति में सुचित्रा वाली पार्टी भाजपा के भीतर करोड़ों का लेनदेन हो रहा है। इस समाज में थिगडे वाली नैतिकता ही कहा जाएगा। और मखमल कहीं जाने वाली भाजपा में टाट के पैबंद अब अच्छे लगते हैं।